RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 150 यूनिट रक्त संग्रहित कर रेडक्रॉस ब्लड सेंटर ने पेश किया मिशाल:चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बी पी सिंह

आरा/भोजपुर 5 अक्टूबर।भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी रक्त सेंटर भोजपुर के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 150 यूनिट रक्त संग्रहित किए गए। इसकी जानकारी देते हुए रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड सेंटर की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने बताया की बिहार स्टेट ब्रांच के चेयरमैन डॉक्टर बीबी सिंहा का एक पत्र 15 सितंबर को संध्या में प्राप्त हुआ। जिसमें स्पष्ट निर्देश था कि अधिक से अधिक रक्तदान शिविर लगाया जाए। इसके लिए तत्काल ब्लड डोनेशन कमेटी के कन्वेनर डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह और सभी तकनीशियन की आवश्यक बैठक में शिव लगाने का निर्णय लिया गया।
चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर बीपी सिंह ने बताया की 15 दिनों में 10 कैंप लगाना आसान नहीं है। जबकि प्रतिदिन रेड क्रॉस में यह कार्य अतिरिक्त चलते रहता है। इसके लिए विभिन्न संगठनों से बातचीत करके रक्तदान के लिए तैयार किया गया।
ब्लड डोनेशन कमेटी के कन्वेनर द्वारा भी लगातार रक्तदान करने वाले सामाजिक संगठनों से भी बातचीत कर रक्तदान हेतु गति बढ़ाई गई।

रेड क्रॉस भोजपुर सचिव डॉ विभा कुमारी और कन्वेनर डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा

17 सितंबर 23 से 2 अक्टूबर23 तक सात स्वैक्षिक रक्तदान शिविरों लगा जिसमें आरा में पांच, बिहिया में एक,पीरो में एक लगाया गया जिसमें कुल 150 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
इसके अतिरिक्त रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवकों द्वारा 1 अक्टूबर 23 को 10 से 11:00 बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें कई पदाधिकारी सहित स्वयंसेवक स्वेच्छा से इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
इसके साथ-साथ टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत 17 टीवी के मरीजों को रेड क्रॉस के सदस्यों के सहयोग से खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस प्रकार रेड क्रॉस दिन रात रक्तदान ,आपदा सहित अन्य सामाजिक गतिविधियों में लगा रहता है जो अपने आप में एक सेवा का पर्याय है। रेड क्रॉस ब्लड बैंक 2006 से अब तक हजारों हजार की संख्या में पीड़ितों की, जरूरतमंदों की, कैंसर और थैलेसीमिया के मरीजों की जान बचा चुका है। ऐसे पवित्र मंदिर से जुड़े और अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें।

Related posts

भोजपुर:महिलाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का मंच बना महिला संवाद।

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा ने किया गेर मार्ग का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:बी.एस.डीएवी.में ‘योगासन प्रतिस्पर्धा’ का आयोजन

rktvnews

ग्वालियर:रेत के अवैध उत्खनन के खिलाफ सिंध नदी के कैंथोदा घाट क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई,सात पण्डुब्बियाँ व एक एलएनटी मशीन जब्त।

rktvnews

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में टैगोर की स्थायी विरासत पर प्रकाश डालती एक प्रदर्शनी।

rktvnews

भोजपुर:पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता 13 दिसंबर से श्री त्रिदंडी देव डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में :प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी

rktvnews

Leave a Comment