RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

दुर्घटना में जख्मी होने के बाद भी मनाई गांधी और शास्त्री की जयंती।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)2 अक्टूबर।अंतराष्ट्रीय अहिंसा दिवस एवं गाँधी, लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर मानवीय सद्भावना मंच द्वारा गोपाली चौक, आरा स्थित घण्टा घर पर सभा का आयोजन किया गया।
जिसकी अध्यक्षता नाथू राम और संचालन समाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव,स्वागत भाषण संयोजक बिजय मेहता ने किया।
आप को बताते चले कि सभा की व्यवस्थता करते वक्त हीं घण्टा घर का छज्जा गिर गया जिससे अशोक मानव, और हरेंद्र कुमार का सर फट गया और बिजय मेहता के साथ कई लोग लोग घायल हो गए। गोपाली चौक पर अफरा तफरी का महौल हो गया लोग इधर उधर भागने लगे। घायल अशोक मानव और हरेंद्र कुमार को सदर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां दोनो व्यक्ति को सर में टका दे कर इलाज हुआ।
ये सारी घटना होने के बावजुद एक घण्टे बाद माल्यार्पण और सभा का कार्यक्रम वहीं हुआ।
सर्वप्रथम शहर के बुजुर्ग गाँधी वादी मो• शमीम हासमी साहब ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया उसके बाद उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता एवं गाँधी जनों ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सभी लोगों ने एक सुर से एक हीं बात कहि की अगर भारत हीं नही पूरे विश्व को बचाना है, तो अब गांधी के हीं रास्ते को अपना होगा।
अंत मे एक प्रस्ताव पारित किया गया कि जल्द से जल्द गोपाली चौक के घण्टा घर को सरकार गिरादे ताकी कोई बहुत बड़ी दुर्घटना से शहर के लोग बच जाए।
सभा मे अपनी बात को रखने वाले प्रमुख व्यक्तियों में बिजय मेहता, सलिल भारती, डॉ किरण, भोर संस्था के सचिव सुशील कुमार, हरेंद्र कुमार बिहारी, अनिल तिवारी दीपू, साहेब यादव,वार्ड पार्षद मो जाकिर, कंचम कुमारी,अजय गुप्ता, मो गुलाब नवी, सिया राम,लडू भोपाली, मो राशिद इमाम, कृष्णा जी,अयोध्या जी, दिवाकर पांडे, बबन जी, लाल बाबू यादव, रंजन कुमार, शिव मंगल, सुरेश जी, रेवती रमन सिंह, मो सरफराज अहमद, मो जफर आदि शामिल थे।

Related posts

भोजपुर:तीन गिरफ्तार अभियुक्त गए जेल।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रथम चरण के 6 लोकसभा क्षेत्र में 88 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में,19 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र वापस लिये।

rktvnews

समुचित जल-वृष्टि के लिये मुख्यमंत्री ने महाकाल मंदिर में किया महारूद्र अनुष्ठान।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल हरिचंदन से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने की सौजन्य भेंट।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी ने 06 माह की बच्ची को पश्चिम बंगाल के दम्पति को दतक ग्रहण पूर्व पालक देख रेख हेतु सौंपा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने भेड़िए से संघर्ष करने वाली साहसी भुजलो बाई को स्वीकृत किए 1 लाख रूपए।

rktvnews

Leave a Comment