RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर किया माल्यार्पण।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 2 अक्टूबर 2023। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विशाल आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव विश्व वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार,अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी, विधायक शकील अहमद,विधायक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद रविंद्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डा एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत शत नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह, श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री मो इसराइल मंसूरी, विधायक शकील अहमद खान, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, विधान पार्षद रविंद्र कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन भी किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी जी की वेशभूषा में पधारे सुरेश कुमार हज्जू से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित हज्जू म्यूजिकल थियेटर के कलाकारों से मुलाकात की।

Related posts

भारतीय सेना ने लद्दाख के लेह में ‘ऑपरेशन नेत्र 1.0’ के तहत विशाल नेत्र शिविर का सफलतापूर्वक संचालन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2025 जीतने पर वैशाली रमेशबाबू को बधाई दी।

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में उद्योग विभाग के द्वारा संचालित योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमईजीपी 2 एवं पीएमएफएमई योजना अंतर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

रोहतास: जिले में LPG सिलेंडरों की नहीं है किल्लत,पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध, डीएम की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा पिछडा़/अतिपिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष ने जिला पदाधिकारियों की सूची की जारी।

rktvnews

सांगानेर में जनसुनवाई कार्यालय की शुरूआत! समस्याओं का होगा त्वरित समाधान- जनता के भरोसे पर खरा उतरना हमारा पहला काम :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

Leave a Comment