RK TV News
खबरें
Breaking Newsसम्मान

नवादा डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से वृद्ध मतदाताओं को किया सम्मानित।

नवादा/बिहार 2 अक्टूबर ।01 अक्टूबर 2023 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस2023 के अवसर पर समाहरणालय के सभाकक्ष में आशुतोष कुमार वर्मा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा और अम्ब्रीष राहुल, पुलिस अधीक्षक, नवादा ने संयुक्त रूप से 80+ आयु के मतदाताओं को माला पहनाकर और भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा संदेश पत्र प्रदान कर सम्मानित किये ।
रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाले 80 प्लस आयु मतदाताओं की सूची:-
क्र0 मतदाता का नाम पिता का नाम:_
1 रामअवतार सिंह जगरनाथ सिंह
2 अवध किशोर शर्मा काली सिंह
3 सहजाद नंद सिंह सुरज प्रसाद सिंह
4 देवेन्द्र प्रसाद सिंह ब्रह्मदेव सिंह
5 नटक मोची गुरूदयाल मोची
6 मुसाफिर सिंह राम लखन सिंह
7 रमेश्वरी सिंह महेन्द्र सिंह
8 .रामचन्द्र सिंह सहदेव सिंह
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, नवादा आशुतोष कुमार वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में वरिष्ठ मतदाताओं की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने जिला के सभी नये मतदाताओं से अपील किया की वरिष्ठ मतदाताओं से प्रेरणा प्राप्त करते हुए निर्वाचन की प्रक्रिया में अपने मतों का प्रयोग आवश्य करें। इससे देश में लोकतंत्र की जड़े बहुत मजबूत होती है। हमारे सामाज में पीढ़ी दर पीढ़ी मूल्यों का प्रभाव नये दिशा दिखाने में महुमूल्य योगदान देता है। जिले के सम्मानित और वरिष्ठ मतदाता की भूमिका की सरहना किया गया। लोकतंत्र में एक-एक वोट का काफी महत्व है। हमारे सम्मानित वृद्धजनों ने सदैव अपने मताधिकार का प्र्रयोग कर नये पीढ़ी को राह दिखाया है।
आज इस अवसर पर अनुराग कौशल, जिला परिवहन पदाधिकारी, दिनेश कुमार चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, महेश कुमार पासवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नवादा सत्येन्द्र प्रसाद, जिला सूचना संपर्क पदाधिकारी, नवादा निर्वाचन शाखा के सभी कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

सामाजिक एवं तथ्यपूर्ण है “अनायास” की रचनाएं:देवलाल सिंह

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- सोशल मीडिया से जन-जन तक पहुंच रही फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी -मनीष, लेखराज और जयबब्बर ने जीती पुरस्कार राशि

rktvnews

भोजपुर:अगिआंव में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बजट प्रस्तुत करने के पूर्व वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे श्रीराम मंदिर, की पूजा-अर्चना।

rktvnews

खूब रोता मन..! : डा सुनीता सिंह “सुधा “

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने किया रोजी रोटी प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण इकाई दाहा का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment