RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आरा इमरजेंसी अस्पताल शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)1 अक्टूबर।शहर के डीएम कोठी क्लब रोड आरा में आज आरा इमरजेंसी अस्पताल का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ, 24 घण्टे मरीजों की सेवा में रहने के लिए सदैव तत्पर इस अस्पताल का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काटकर कलावती देवी, रेणु सिंह, स्मिता रानी, मनोज सिंह सिंटू सिंह टिंकू सिंह बबलू सिंह डॉक्टर हर्षवर्धन डॉ प्रशांत एवं डॉ सानिया डॉ बी जोशेफ के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, अब भोजपुर एवं आसपास के जिले के लोगों को एक ही छत के नीचे चिकित्सा से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा यानी मरीजों को अब बेहतर चिकित्सा एक ही छत के नीचे मिल जाएगी क्योंकि अक्सर बेहतर इलाज के अभाव में मरीजों को पटना रेफर करना पड़ता है लेकिन अब आगे इस अस्पताल के खुलने से मरीज को बेहतर चिकित्सा सुविधा इसके माध्यम से प्रदान की जाएगी इस अस्पताल में जहां इलाज के लिए 24 घंटे डॉक्टर मौजूद रहेंगे वहीं पहली बार आरा शहर में डायलिसिस की भी सुविधा प्रदान की जाएगी इसके अलावा इस अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं के लिए कैशलेस चिकित्सा सेवाएं भी यहां उपलब्ध कराई जाएंगे वहीं इस अस्पताल में फार्मेसी डायलिसिस पैथोलॉजी आईसीयू डिजिटल एक्सरे अल्ट्रासाउंड होल्डर एक्स-रे ईसीजी ब्लड जांच की सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी वही गरीब मरीजों के लिए यहां विशेष सुविधा अस्पताल प्रबंधन की तरफ से दिया जाएगा और यह अस्पताल कम खर्चे में बेहतर सुविधा अपने मरीज को प्रदान करेगा साथ ही साथ बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के माध्यम से इन लोगों का यह प्रयास रहेगा कि मरीज को इलाज के अभाव में पटना रेफर नहीं करना पड़े पूरी तरीके से हाईटेक ऑपरेशन थिएटर के साथ-साथ आईसीयू सीसीयू के साथ चाइल्ड केयर यूनिट इस अस्पताल में स्थापित किया गया है इस मौके पर बातचीत के क्रम में अस्पताल के डॉक्टर हर्षवर्धन डॉक्टर प्रशांत डॉक्टर सानिया एवं डॉक्टर बी जोसेफ ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अस्पताल में मरीज को बेहतर से बेहतर सुविधा देने का हमारा प्रयास है और यह अस्पताल लोगों की सेवा के लिए 24 घंटा तत्पर रहेगा जिससे मरीजों को परेशानी नहीं हो सके वही अब मरीजों को पटना पटना रेफर नही करना पड़े,मौके पर उपस्थित लोगों में अंकित सिंह बबुआन, कृष्णा सिंह चंदन कुमार मनोज कुमार साकेत बिहारी दिलीप कुमार उमाशंकर राजू गुप्ता रामकुमार सिंह मुक्तिकांत रामसागर रामलखन गुडडू कुमार समेत जिले के कई गण्यमान लोग उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने मैसर्स सुवेन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में 9589 करोड़ रुपये तक के विदेशी निवेश को स्वीकृति दी।

rktvnews

26 मार्च को मनाई जायेगी होली,होलिका दहन आज रात्रि 10.28 के बाद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वायु सेना दिवस पर वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को बधाई दी।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क समिति के गठन संबंधी बैठक का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा:दुर्गापूजा को ले प्रशासन ने की प्रमुख पंडालों की सुरक्षा और व्यवस्थाओं की समीक्षा।

rktvnews

Leave a Comment