RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भव्य कवि सम्मेलन के साथ हुआ बहुराष्ट्रीय पत्रिका “प्रज्ञान विश्वम” का लोकार्पण।

पटना/बिहार 29 सितम्बर। अखिल भारतीय सर्व भाषा समन्वय समिति के तत्वावधान में नगर के एग्जीबिशन रोड स्थित आध्यात्मिक सत्संग समिति के सभागार में विश्व स्तरीय पत्रिका “प्रज्ञान विश्वम” का लोकार्पण हुआ। पटना के वरिष्ठ साहित्यकार डाक्टर रत्नेश्वर सिंह के व्यक्तित्व कृतित्व पर केंद्रित पत्रिका के इस अंक का लोकार्पण बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने किया। अपने उद्गार में डा सुलभ ने कहा कि कला, संगीत और साहित्य की भाँति पत्र-पत्रिकाओं का भी समाज पर गहरा प्रभाव होता है। साहित्यिक पत्रिकाएँ नवोदित साहित्यकारों के लिए एक प्रशिक्षण-शाला भी होती हैं। इससे नवोदित कवियों को मंच और अवसर भी प्राप्त होता है। यह बिहार के लिए गौरव का विषय है कि पत्रिका का यह अंक पटना के एक ख्यातिनाम कवि को अर्पित है।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए, जर्मनी के अति विशिष्ट “मैक्स मूलर सम्मान” से अलंकृत एवं प्रज्ञान विश्वम के प्रधान संपादक प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव ने कहा कि समाज को संस्कारित करने वाली भारत की राष्ट्रीय पत्रिकाएँ विलोपित हो गयी हैं। “प्रज्ञान विश्वम” इस अभाव की पूर्ति के साथ ही पूरे विश्व में हिन्दी को स्थापित करने की चेष्टा है।
समारोह के मुख्य अतिथि और दूरदर्शन, बिहार के कार्यक्रम-प्रमुख डॉ राजकुमार नाहर ने कहा कि प्रज्ञान विश्वम के मुख्य पृष्ठ पर बिहार के एक कवि को पाकर गौरव की अनुभूति हो रही है।
इस अवसर पर एक भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश से चर्चित कवयित्री मधु मिश्रा, मध्य प्रदेश से शकुंतला तोमर तथा हरियाणा से राजेश प्रभाकर के साथ ही साथ बिहार के प्रतिष्ठित रचनाकारों आरपी घायल, ऐहसान शाम, धर्मेन्द्र सिंह तोमर, मधुरानी लाल, डा अमरकान्त, अमित मिश्र, सतीश मापतपुरी ने भी अपनी रचनाओं का पाठ किया।
कवि-सम्मेलन का आरंभ करते हुए, समारोह में अतिथि रचनाकारों को संस्था द्वारा “संस्कृति समन्वय सम्मान” से सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर कवि सिद्धेश्वर, विद्यापति चौधरी, कृष्ण रंजन सिंह आदि प्रबुद्धजन उपस्थित थे ।

Related posts

Lakeside Software ने Azure India में नया SysTrack Cloud क्षेत्र शुरू किया, भारतीय उद्यमों के लिए तेज़ डेटा-प्रसंस्करण और स्थानीय डेटा-सुरक्षा को मिलेगा समर्थन।

rktvnews

अगले विधानसभा चुनाव में बिहार में इतनी मजबूती से चुनाव लडेंगे कि लालू-नीतीश जैसे नेताओं के दांत खट्टे हो जाएंगे, मुझे धकिया दें इनके बस की बात नहीं: प्रशांत किशोर

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में दक्षिण भारत प्राकृतिक कृषि शिखर सम्मेलन 2025 में किसानों के साथ बातचीत की।

rktvnews

गिरीडीह :उपायुक्त ने मनरेगा, अबुआ आवास योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, आम बागवानी समेत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा, दिए गए सख्त निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़:एक साधारण किसान से मछली पालन के अग्रदूत बनने तक की प्रेरक यात्रा।

rktvnews

भोपाल:होली के अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।

rktvnews

Leave a Comment