RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

नगर पंचायत शाहपुर में सफाई को लेकर बैठक आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 28 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में साफ-सफाई को लेकर बैठक मुख्य पार्षद जुगनू देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। मुख्य पार्षद ने बैठक में कहा कि 1अक्टूबर से नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में साफ-सफाई का कार्य चलाया जायेगा। कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने सही तरीके से सफाई कराने पर विशेष रूप से बल दिया। इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुप्तेश्वर साह, पार्षद प्रतिनिधि अंकित पांडे एवं बुनेला यादव, वार्ड पार्षद मनोज पासवान, शाहिद अनवर, संजय कुमार चतुर्वेदी, कमलेश कुमार राज, मुन्ना पंडित, झामलाल, प्रधान सहायक सुशील कुमार, अखिलेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

मिट्टी के दीये जलाएँ, प्रदूषण को दूर भगाएँ और परंपरा भी जीवंत बनायें।

rktvnews

राम चरित मानस, पंचतंत्र और सहृदयलोक-लोकन ‘यूनेस्को की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर’ में शामिल हुए।

rktvnews

पटना:राष्ट्रीय-चेतना के लिए एक राष्ट्रभाषा का उन्नयन नितान्त आवश्यक।

rktvnews

भोपाल:पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगी गिद्ध गणना।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्य के 11 जिलों को भारत सरकार से मिला कैटरेक्ट ब्लाइंडनेस बैकलॉग फ्री स्टेटस (सीबीबीएफएस)

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएँ।

rktvnews

Leave a Comment