RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डॉ एम एस स्वामीनाथन के निधन पर किया शोक व्यक्त।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 28 सितम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारत के हरित क्रांति के जनक, महान कृषि वैज्ञानिक डॉ एम एस स्वामीनाथन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि डॉ एम एस स्वामीनाथन को भारत के हरित क्रांति का पिता भी कहा जाता है। वे महान कृषि वैज्ञानिक थे। देश के नाजुक वक्त में उन्होंने कृषि क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किये जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई। 1960 के दशक में डॉ एम एस स्वामीनाथन ने अमेरिकी वैज्ञानिक नॉर्मन बोरलॉग और दूसरे कई वैज्ञानिकों के साथ मिलकर गेहूॅ की उच्च पैदावार वाली किस्म का बीज विकसित किया था जिससे भारत खाद्यान्न मामले में आत्मनिर्भर बन गया था। डॉ एम एस स्वामीनाथन को वर्ष 1967 में पद्मश्री, वर्ष 1972 में पद्मभूषण और वर्ष 1989 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। डॉ एम एस स्वामीनाथन के कार्यों की सराहना सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया भर में होती रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि डॉ एम एस स्वामीनाथन के निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुख हुआ है। यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

व्यवसायियों के समग्र विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार अविलम्ब व्यवसायिक आयोग का गठन करें :सुदामा प्रसाद

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान: परसुडीह में ओवरलोडिंग के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान, ₹83,650 जुर्माना वसूला गया।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय की हिन्दी अनुवादक सीमा का आई.सी.ए.आर. में सहायक निदेशक (राजभाषा) पद पर चयन होने पर भावभीनी विदाई।

rktvnews

कांग्रेस की सेना में शामिल होंगे हनुमान!लगाएंगे …….की लंका में आग😜

rktvnews

आरा नगर रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

रायपुर : दमउदहरा: प्रकृति, आस्था और इतिहास का अद्भुत संगम।

rktvnews

Leave a Comment