RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी सुपौल द्वारा साइंस पार्क के निर्माण के संदर्भ में मध्य विद्यालय, भगवानपुर 01, बसंतपुर में बसंतपुर प्रखंड के सभी संबंधित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षात्मक बैठक की।

सुपौल /बिहार 27 सितंबर।कौशल कुमार जिलाधिकारी सुपौल द्वारा साइंस पार्क के निर्माण के संदर्भ में मध्य विद्यालय, भगवानपुर 01, बसंतपुर में बसंतपुर प्रखंड के सभी संबंधित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की समीक्षात्मक बैठक की गई। उक्त बैठक में साइंस पार्क के नोडल एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पी0एम0 पोषण योजना, सुपौल मो० महताब रहमानी समेत सभी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं विज्ञान शिक्षक उपस्थित थे। जिलाधिकारी, सुपौल ने बताया कि साइंस पार्क का मुख्य उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार का विकास करना है। जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा मिशन मोड में यथा शीघ्र साइंस पार्क का निर्माण कराने, विद्यालय के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, विद्यालय का रंग रोगन, शौचालय की साफ सफाई एवं जर्जर भवन की मरम्मती कराने का निदेश सभी संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को दिया गया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:11 दिसंबर 23

rktvnews

भोजपुर:उत्तराखंड में बिहार महिला टीम ने गाड़ा जीत का झंडा,बनी विजेता।

rktvnews

उज्जैन:श्रावण के पहले सोमवार भगवान श्री महाकाल मनमहेश स्‍वरूप में निकले नगर भ्रमण पर।

rktvnews

उदन्त मार्तण्ड से लुप्त मेरुदण्ड तक हिंदी पत्रकारिता के दो सौ बरस (30 मई 1826 – 30 मई 2026)

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के बाद प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर परिस्थिति की जानकारी ली।

rktvnews

Leave a Comment