RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

सिवान के पुनक बुजुर्ग राजकीय मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय इंटर स्तरीय मान्यता के बाद भी उच्च विद्यालय स्तरीय भवन का नही हुआ निर्माण,शिक्षकों के अभाव में कैसे होगा शिक्षा का विकास: राघवेंद्र सिंह खरवार

कागजी मान्यताओं की उपलब्धी से इतर बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कैसे होगा शिक्षा का विकास और विद्यार्थियों का भविष्य निर्माण!समाज और देश के लिए चिंता का विषय:राघवेंद्र सिंह खरवार

सिवान/बिहार 27 सितंबर। जिले के चर्चित समाजसेवी युवा नेता राघवेन्द्र सिंह खरवार जो जिले की जन समस्याओं का निरीक्षण कर उसको जिला प्रशासन के संज्ञान में लाते रहते है और उसके निदान हेतु संबंधित अधिकारियों और जिला पदाधिकारी को आवेदन के माध्यम से समाधान की पहल करते है।
राघवेंद्र सिंह खरवार ने अपने अभियान के तहत सिवान जिले के दरौली प्रखंड पुनक बुजुर्ग ग्राम में अवस्थित राजकीय मध्य विद्यालय सह उच्च माध्यमिक विद्यालय का दौरा मंगलवार को किया और विद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
इस संबंध में राघवेन्द्र सिंह खरवार ने एक विज्ञाप्ति जारी कर बताया की पुनक बुजुर्ग के राजकीय मध्य विद्यालय जिसे अब उच्च विद्यालय इंटर कॉलेज के रूप में परिवर्तित किया गया है लेकिन उच्च विद्यालय इंटर स्तरीय शिक्षा के लिए वहां शिक्षकों की कमी है साथ ही उन्होंने बताया की उच्च विद्यालय स्तरीय भवन का निर्माण भी नही किया गया है जिससे वहां विद्यालय में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

राघवेंद्र सिंह खरवार की विद्यालय दौरें की साझा की गई तस्वीर

राघवेंद्र सिंह खरवार ने बताया की सिर्फ स्मार्ट क्लासेज के भरोसे और उच्च स्तरीय शिक्षा देने वाले शिक्षकों के अभाव के कारण बेहतर शिक्षा व्यवस्था की कल्पना नहीं की जा सकती है उन्होंने बताया की पूर्व में भी उन्होंने जिलाधिकारी को उक्त समस्या के संज्ञान हेतु आवेदन दिया है जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है जो चिंता का विषय है।
राघवेंद्र सिंह खरवार ने बताया की विद्यालय भवन और विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा सुविधा प्रदान करने संबंधित शिक्षकों की उपलब्धता हेतु आवेदन पुनः जिलाधिकारी को उनके द्वारा दिया गया है।

Related posts

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:वोट देने से रोकने वालों पर दर्ज होगा एफआईआर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

जयपुर:प्रवासी राजस्थानी दिवस-2025 का भव्य उद्घाटन- प्रवासी राजस्थानियों का वैश्विक महाकुंभ बना जयपुर।

rktvnews

देवघर:सफलता की मिठास:₹30,000 के ऋण से ‘पलाश पेड़ा’ के ब्रांड तक का सफर…

rktvnews

चतरा:अंबेडकर जयंती के अवसर पर डीसी एवं एसपी ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन।

rktvnews

भोजपुर: बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट भोजपुर के बैनर तले सामान्य परिषद की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment