RK TV News
खबरें
Breaking Newsपरिवहन

सुरक्षा के दृष्टिकोण से हेलमेट के साथ-साथ कागजातों की जांच हेतु जिला में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलावें -जिला पदाधिकारी

सारण,छपरा/बिहार 26सितंबर।आज अमन समीर जिलाधिकारी, सारण की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने निर्देशित करते हुए कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। निरंतर सघन जाँच अभियान शहरी क्षेत्रो के साथ-साथ सुदूर क्षेत्रों में भी चलाया जाय । दुर्घटना पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल सहायता करने वाले यथा अस्पताल पहुँचाने वाले व्यक्तियों को गुड समेरिटन के रूप में चिन्हित कर जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैठक में सम्मानित करने को कहा गया। वैसे सड़क जो विद्यालयों के समीप है वहां विद्यालय प्रारंभ होने से पहले तथा बाद में इसके अलावा दुर्घटना की दृष्टिकोण से संवेदनशील स्थलों पर Rumble Strip या 3D Zebra Crossing,साइनेज का निर्माण कराने को निर्देशित किया गया । दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द से जल्द पुलिस को उपलब्ध कराने हेतु सिविल सर्जन को निदेश दिया गया ताकि वाहन दुर्घटना के मामलों में संबंधित आश्रितों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा सके। सभी पेट्रोल पम्प के मालिकों के साथ बैठक कर बिना हेलमेट पहने मोटरसाईकिल चालकों के वाहन में पेट्रोल नहीं देने की पहल प्रारंभ करने को कहा गया। बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चलाने वालों पर जांच अभियान चला कर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने को निर्देशित किया। बैठक में उपविकास आयुक्त सारण प्रियंका रानी जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य गण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:शास्त्रीय संगीत में ठाकुर जी की रचनाओं का प्रयोग करूंगी : प्रिया कुमारी

rktvnews

राष्ट्रपति ने रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

सारण: डीएम और एसपी ने सोनपुर अनुमंडल अंतर्गत दिघवारा एवम् सोनपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

rktvnews

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1351 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

rktvnews

पश्चिमी वायु कमान के कमांडरों का सम्मेलन – 2023

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने 3 करोड़48 लाख की परियोजना निर्माणाधीन बस स्टेशन दुडभा का निरीक्षण किया!निर्माण कार्य में अच्छी सामग्री लगाए जाने के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment