RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आवास न्याय सम्मेलन: 50 दिव्यांगों को मिला निःशुल्क सहायक उपकरण।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 25 सितंबर।सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर के परसदा में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में समाज कल्याण विभाग द्वारा हितग्राहियों को किए जा रहे मोटराइज्ड ट्राईसाइकल वितरण स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल में दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहयता उपकरण वितरण योजना’’ के तहत दिव्यांग गायत्री पटेल, सामंत कुमार, पूनम ठाकुर सहित कुल 50 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राई सायकल प्रदान की। श्री गांधी और मुख्यमंत्री ने विभिन्न हितग्राहियों से चर्चा भी की। हितग्राहियों से चर्चा के दौरान तखतपुर की रहने वाली दिव्यांग हितग्राही गायत्री पटेल ने बताया कि बचपन से ही दिव्यांग होने की वजह से उन्हें स्कूल तथा कालेज सहित अन्य कार्यों के आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस मोटराइज्ड ट्राई सायकल के मिलने से वह स्वयं बिना किसी अन्य सहारे के आवागमन कर सकतीं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री बघेल और सांसद राहुल गांधी को अपनी आगे की शिक्षा पाने में आ रही कठिनाई के बारे में अवगत कराया। जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी बात सुनने के पश्चात् बीएड करने के लिए एक लाख रुपए अनुदान सहायता राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार सांसद और मुख्यमंत्री ने दिव्यांग हितग्राही सामंत कुमार सहित अन्य उपस्थित दिव्यांगजनों से हाथ मिलाते हुए उनका हाल-चाल जाना। उल्लेखनीय है कि शासन की समाज कल्याण विभाग अंतर्गत महत्वाकांक्षी सामर्थ्य विकास योजना के तहत दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण के तहत मोटराइज्ड ट्राई साइकल सहित अन्य योजना अंतर्गत ट्राई साइकल, श्रवण यंत्र, स्टिक आदि यंत्र प्रदान की जाती है। जिससे प्रदेश के विभिन्न हितग्राही लाभान्वित हो रहे है।

Related posts

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का सीधा प्रसारण YouTube एवं Facebook पर

rktvnews

पितृपक्ष मेला 2023 में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा के मद्देनजर जिलाधिकारी संग वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा।

rktvnews

राज्यपाल ने कार से माउंट आबू भ्रमण किया।

rktvnews

डालमिया भारत ने वित्त वर्ष 25 तक 49.5 एमटीपीए उत्पादन क्षमता का लक्ष्य किया हासिल।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : राज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने झारखंड के रांची में भगवान बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क व स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का दौरा किया।

rktvnews

Leave a Comment