RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

नगर पंचायत कार्यालय शाहपुर में जनता दरबार का आयोजन।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत कार्यालय में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से संबंधित समस्याओं के निदान हेतू जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में मुख्य पार्षद जुगनू देवी और कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार सहित अन्य वार्ड पार्षद जनता की समस्याओं से रू-ब-रू हुए। मुख्य पार्षद जुगनू देवी ने अधूरे प्रधानमंत्री आवास को बनाने में तेजी लाने तथा गरीब, असहाय, शोषित और वंचितों को इस योजना का लाभ दिलाने की बात कही। कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) से संबंधित जो भी समस्या होगी उसका निदान किया जायेगा। योग्य लोगों का ही आवास का निर्माण कराया जायेगा। वार्ड संख्या 1 से लेकर वार्ड संख्या 6 तक के निवासियों की समस्याओं का ही आज सोमवार को जनता दरबार में समाधान किया गया। वार्ड संख्या 7 से लेकर वार्ड संख्या 11 तक के निवासियों के लिए कल मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, जेई जयनंदन चौधरी, जेई (आवास) शैलेश कुमार, प्रधान सहायक सुशील कुमार, मुख्य पार्षद जुगनू देवी, वार्ड पार्षद संजय कुमार चतुर्वेदी, शाहिद अनवर उर्फ सगीर, मनोज कुमार पासवान, देवंती देवी, कमलेश कुमार राज सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एमएसएमई फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की, एमएसएमई फार्मा क्षेत्र में स्व-नियमन की आवश्यकता पर जोर दिया ।

rktvnews

बक्सर:जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

हनुमानगढ़:रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन, 5 कम्पनियों ने 74 आशार्थियों का किया चयन।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा का मुंह गलत दिशा में: डा शशि

rktvnews

हाजीपुर: 11000 बोल्ट की चपेट में आने से हुई श्रद्धालुओं की मौत,जिला प्रशासन मुस्तैद।

rktvnews

रांची:शहीद एतवा उरांव फुटबॉलटूर्नामेंट-2025 का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment