RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें संस्करण को सुना।

देहरादून/उत्तराखंड 24 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित डी.ए.वी पी.जी कॉलेज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 105वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डी.ए.वी पी.जी कॉलेज के स्मार्ट लाइब्रेरी स्थापना के कार्यों का शुभारंभ भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का मन की बात एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों द्वारा सामान्य परिस्थितियों में किए जा रहे सराहनीय कार्यों को आगे लाया जाता है। इससे अन्य लोगों को भी विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने नैनीताल के युवाओं द्वारा बच्चों के लिए शुरू की गई अनोखी घोड़ा लाइब्रेरी का जिक्र किया, जिसके माध्यम से नैनीताल जनपद के दुर्गम 12 गांवों में रहने वाले बच्चों को स्कूल की किताबों के अलावा कविताएँ, कहानियाँ और नैतिक शिक्षा की किताबें भी पढ़ने को मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। मातृशक्ति के उत्थान के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। लोक सभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का विधेयक लोकसभा और राज्यसभा में पारित हो चुका है। इस अवसर पर विधायक खजानदास, प्रधानाचार्य डी.ए.वी पी.जी कॉलेज डॉ. के.आर. जैन, अध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिलेभर में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की जांच लगातार जारी।

rktvnews

भोजपुर:सीबीएससी माघ मेला में दिखा शिक्षा, विज्ञान, कला-संस्कृति का संगम।

rktvnews

चतरा कॉलेज चतरा में लोकसभा आम चुनाव-2024 के सफल संचालन हेतु ईवीएम संचालन से संबंधित कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सतना में बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज और सिंथेटिक ट्रैक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोपाल:ऑन लाइन गीता प्रतियोगिता और गीता पाठ में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

rktvnews

बागपत:महर्षि वाल्मीकि जयंती पर जनपद के मंदिरों में अखंड रामायण पाठ से बागपत का सांस्कृतिक वैभव हुआ उजागर।

rktvnews

Leave a Comment