RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

हकमारी होने पर ओबीसी ईंट से ईंट बजा देगा : उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 22 सितम्बर। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि बीजेपी हमेशा से ही पिछड़ा और दलित विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार अच्छे से जान ले कि अगर बीजेपी ने देश की 60% ओबीसी और दलित आबादी की हकमारी की और उनका हक मारने का दुस्साहस किया तो ओबीसी उनकी ईंट से ईंट बजा देगा। ओबीसी लड़ाकू वर्ग है। वे अपना हक लेने से पीछे नहीं हटेंगे। भाजपा हमेशा से पिछड़ा और दलित विरोधी रही है। उनकी मानसिकता महिला आरक्षण बिल में साफ झलक रही है। आखिर क्या वजह है कि पिछड़ा और माइनॉरिटी वर्ग की वंचित एवं शोषित महिलाओं को महिला आरक्षण में जगह नहीं दी गई। जाहिर सी बात है, भाजपा नहीं चाहती है कि पिछड़ा, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाएं लोकतंत्र के मंदिर संसद में अपना प्रतिनिधित्व करें और अपने समाज की समस्याओं को रखें। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने महिला आरक्षण को 33% के बदले 50% करने की मांग की और इसे तुरंत लागू करने को कहा जिसमें एससी/एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण हो। यह हमारी दशकों से मांग रही है। उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है, भाजपा हमेशा से पिछड़ा दलित विरोधी रही है।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने एक ट्रक अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:कथक नृत्यांगना सोनम को मिला विशिष्ट कला सम्मान।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बक्सर के तत्वावधान में जिला सम्मेलन सह “बिहार को अग्रणी राज्य बनाने में मीडिया की भूमिका” पर गोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:प्रेमचंद प्रगतिशील राष्ट्रीय चेतना एवं साम्प्रदायिक सद्भाव के उन्नायक थे : जितेंद्र कुमार

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद समापन में जिलाधिकारी ने की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment