RK TV News
खबरें
Breaking Newsजन समस्या

जिला मुख्यालय सिवान के बबुनिया रोड रेलवे स्टेशन चौक पर गड्ढों में तब्दील सड़कों और नालियों के बहते गंदे पानी के खिलाफ राघवेंद्र कुमार खरवार ने जिला प्रशासन से लगाई गुहार।

सिवान/बिहार 22 सितंबर। जिला मुख्यालय सिवान शहर के अंदर बबुनिया रोड रेलवे स्टेशन चौक तिनमुहानी के पास की गड्ढे में तब्दील सड़क और सड़क पर बहते नाली के गंदे पानी पर सामाजिक युवा नेता राघवेन्द्र कुमार खरवार ने क्षोभ व्यक्त करते हुए तत्काल जिला प्रशासन से उक्त सड़क की मरम्मती कराने की मांग की है।
राघवेन्द्र कुमार खरवार ने एक विज्ञाप्ति जारी कर और उक्त स्थल की फोटो साझा करते हुए बताया की विगत कई महीनो से उक्त सड़क की स्तिथि को जर्जर अवस्था में देखा जा रहा है जो एक घातक गड्ढे के रूप में तब्दील हो चुके है और आए दिन बड़े और छोटे वाहनों को उक्त सड़क पर गाड़ियों का परिचालन करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है एवं वाहनों के असंतुलित हो पलटने का खतरा बना रहता है उन्होंने कहा की सड़क पर बने गड्ढों में नालियों का पानी भरे रहने के कारण आम जनमानस को पैदल चलने में भी समस्याएं उत्पन्न होती है।

सामाजिक युवा नेता राघवेन्द्र कुमार खरवार द्वारा गड्ढों में तब्दील सड़कों और नालियों के पानी के जमाव की साझा की गई तस्वीरें

राघवेन्द्र खरवार ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा की आज पूरे राज्य में डेंगू का खतरा बना हुआ है जिसे लेकर कई जागरूकता और सफाई अभियान का संचालन होने की बात कही जा रही है वही दूसरी ओर गड्ढों में तब्दील सड़कों पर नालियों के गंदे पानी का जमाव हो रहा है जिसके कारण उनमें बीमारी फैलाने वाले कीटाणु भी पनप रहे हैं जिससे स्थानीय जनप्रतिनिधि,जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अनभिज्ञ है।उन्होंने कहा की विकास और सफाई की बात करने वाले जनप्रतिनिधि की आम नागरिकों के प्रति उनकी चिंता का प्रमाण सड़कों के गढ़ें और सड़कों पर बहते नालियों के गंदे पानी है।
राघवेन्द्र कुमार खरवार ने कहा की जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस जन समस्या की ओर तो है ही नही शायद जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराने पर इसका निदान हो सके इसी सोच के साथ मैने जिलाधिकारी को उक्त समस्या को ले आवेदन दिया है।

Related posts

ग्वालियर:लोकतंत्र के महापर्व में मतदान सम्पन्न कराकर लौटे मतदान दल।

rktvnews

राजस्थान:बीकानेर हाउस में धूमधाम से मनाया गया रंगारंग तीज उत्सव 2024।

rktvnews

हरेराम सिंह बने लोजपा(रा) भोजपुर के जिला महासचिव।

rktvnews

नवादा: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आकांक्षी जिला की बैठक आयोजित।

rktvnews

खुले बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत 21वीं ई-नीलामी के दौरान 2334 बोलीदाताओं ने 2.84 एलएमटी गेहूं और 5830 मीट्रिक टन चावल खरीदा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थित में मिज़ोरम के आइजॉल में असम राइफल्स बटालियन की भूमि का मिज़ोरम सरकार को हस्तांतरण और नक्शों का औपचारिक आदान-प्रदान हुआ।

rktvnews

Leave a Comment