RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर के सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम/चाईबासा 21 सितंबर।पश्चिमी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा चाईबासा शहर के सदर अनुमंडल कार्यालय परिसर में स्थित ईवीएम वेयरहाउस का राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। तीसरे त्रैमासिक निरीक्षण दौरान उपायुक्त द्वारा परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों के सीलिंग आदि का जायजा लिया गया। विदित हो कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल-निर्वाचन विभाग, झारखंड द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा मासिक तथा राजनीतिक दल के प्रतिनिधि की मौजूदगी में त्रैमासिक निरीक्षण निर्धारित है।
निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, कांग्रेस के त्रिशानु राय, भाजपा के रंजन प्रसाद, बसपा के जेम्स हेम्ब्रम, झामुमो के विश्वनाथ बाड़ा, आप के पिंटू प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

पद्म पुरस्कार-2024 के लिए 15 सितंबर, 2023 तक नामांकन।

rktvnews

ड्रीम रियलिटी मूवीज़ के राजेश अरोड़ा ने सिद्धांत पिलानिया और मानव श्रोत्रिया के साथ किया मल्टी-फिल्म सहयोग, हिंदी और पंजाबी सिनेमा में नई दिशा देने की तैयारी।

rktvnews

भोजपुर:देश विदेश के फिजिशियन कांन्फ्रेंस में किया अपने ज्ञानकी साझेदारी : डा के एन सिन्हा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 09 जनवरी 25

rktvnews

नवादा: 25 नवंबर को आयोजित होगा एक दिवसीय रोजगार शिविर।

rktvnews

विश्व महावारी स्वच्छता दिवस पर स्टार अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment