RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

आरा नगर रामलीला समिति का कार्य वितरण समारोह स्थानीय संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में संपन्न।

आरा/भोजपुर 21 सितंबर।आज आरा स्थित संभावना अवासीय उच्च विद्यालय के प्रांगण में नगर रामलीला समिति,आरा का कार्य वितरण समारोह संभावना के निदेशक द्विजेन्द्र किरण और समिति की अध्यक्षा डा० अर्चना सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आज के इस बैठक के मंच का संचालन सह स्वागत संबोधन दिलीप कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत अध्यक्षीय संबोधन से शुरू की गई,तथा रामलीला समिति के सहयोगी के रूप में कार्य वितरण एवं उप-समितियों के रूप में शंभू नाथ प्रसाद (संयोजक) कोष संग्रह मेजर राणाप्रताप सिंह, दिलीप कुमार गुप्ता,अविनाश प्रसाद उप समिति ,विष्णु शंकर(संयोजक),संजीव सिंहा,रोशन राय,ओ पी पाण्डेय,ओ पी ओझा, कमलेश कुन्दन,राज कुमार गुप्ता कला एवं संस्कृति उप-समिति राकेश कुमार(राजु जी)(संयोजक]राकेश कुमार धन्नु शंभूनाथ रामलीला मैदान संरक्षण और प्रबंधन,उप समिति मदन प्रसाद (संयोजक),जय प्रकाश रामलीला प्रस्तुतीकरण एवं व्यवस्थापन समिति मनोज कुमार सिंह (संयोजक) मीडिया एवं प्रचार प्रसार उप-समिति मेजर राणा प्रताप (संयोजक),अनुशासन समिति,राकेश कुमार सिंह (संयोजक), स्वागत उप समिति सुनील कुमार चौधरी (संयोजक) ,कार्यक्रम सुरक्षा उप समिति,मदन प्रसाद,मिथिलेश रंजन (संयोजक)शोभा यात्रा उपसमिति, शोभा प्रसाद (संयोजक) महिला उप समिति लभली भाटिया ,धर्मेन्द्रकुमार,अमितेश रंजन,वर्गिस उपाध्याय (संयोजक)जागरण उप समिति। इस अवसर पर अध्यक्षा के द्वारा सनातन धर्म पर व्याख्यान देते हुए सबको संकल्पित रहते हुए जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का वचन लिया गया,साथ ही ऐतिहासिक महिला सशक्तिकरण की दिशा में हमेशा अग्रतर रहते हुए रामलीला समिति के द्वारा सुपुर्द कार्यों को पूरे तन्मयता के साथ पूरा करने पर बल दिया गया। बैठक में नगर और आस -पास के क्षेत्रों से बुद्धिजीवी,समाजसेवी,नवयुवक और महिला-पुरुष उपस्थित रहें। सबों ने आगामी रामलीला कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप में मनाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। धन्यवाद ज्ञापन समिति के सचिव शम्भू नाथ गुप्ता ने किया।

Related posts

पटना: वर्तमान समय में आम जनता तक पहुंचने का सबसे सुलभ माध्यम है सोशल मीडिया: अपर सचिव,गृह विभाग

rktvnews

बक्सर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पी0एम0ई0जी0पी0, पी0एम0ई0जी0पी0 2 एवं पी0एम0एफ0एम0ई0 योजना अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

दरभंगा:सरकारी एवं निजी विद्यालयों का संचालन हेतु समय में किया गया परिवर्त्तन।

rktvnews

उज्जैन:पानी से भरा लोटा और गमछा से साइटिका/सर्वाइकल का कर रहे इलाज

rktvnews

चतरा जिले के सिमरिया व चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवंबर को शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न हुआ।

rktvnews

भोजपुर:अण्डर 17 बालक चैंपियनशिप ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment