RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

71 वे राज्यस्तरीय फुटबॉल मैच टूर्नामेंट मोइनुल हक कप में भोजपुर जिले ने लहराया जीत का परचम! नालंदा जिले को 6-0 से हराया।

आरा/भोजपुर 20 सितंबर।जिला फुटबॉल संघ बक्सर के तत्वधान में अंतर जिला 71 वा राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट (मोइनुल हक कप ) जो कि बक्सर जिले में हो रहा है और भोजपुर ने अपने प्रथम मैच में ही भोजपुर जिले का परचम लहरा दिया और नालंदा को भोजपुर ने अपने प्रथम मैच में हराकर जीत हासिल की है। मैच के द्सुरन भोजपुर टीम ने लगातार एक पर एक गोल दागा मैच के 13 वे मिनट मे मसिहुजामा ने प्रथम गोल और 20 वे मिनट मे दुसरा गोल सनी कुमार सिंह ने किया और तिसरा गोल धीरज कुमार ने 51 वे मिनट मे किया चौथा गोल 55 वे मिनट में मसिहुजामा और पाचवा गोल धीरज कुमार ने 64 वे मिनट में किया मैच के अंतिम क्षण में 76 वे मिनट में मुकेश कुमार ने किया।इस तरह भोजपुर ने नालंदा को 6-0 से हरा दिया। इस मैच के मुख्य अतिथि के रूप में जिला फुटबाल संघ बक्सर के अध्यक्ष और विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला फुटबाल संघ भोजपुर के अध्यक्ष उपस्थित थे। मैच में खिलाडिय़ों का हौसला अफ़ज़ाई करने बक्सर के खेल मैदान पर भोजपुर के अध्यक्ष राम मूर्ति प्रसाद और सचिव रविंद्र कुमार और वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी लाल बहादुर लाल और अशफाक आलम सह सचिव धनजी कुमार कार्यालय सचिव डॉ रंजन सिंह गोलू कुमार धर्मेश उपाध्याय और पवन जी बधारी शमशाद आलम राजकुमार जी और रनधीर कुमार सिंह उपस्थित थे खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर रहे थे। इसकी जानकारी जिला फुटबाल संघ भोजपुर के सचिव रविंद्र कुमार ने दिया।

Related posts

जवाहरलाल नेहरू विद्यापीठ में उत्साहपूर्वक मनाया गया ‘अरण्य सप्ताह’।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03जुलाई 26

rktvnews

भोजपुर:सीनेट सदस्य डॉ० विनोद कुमार सिंह ने महाविधालय निरीक्षक पद पर डॉ० राजू मोची की नियुक्ति पर प्रेषित की शुभकामनाएं।

rktvnews

भोजपुर: बड़हरा प्रखंड का दूसरा प्रखंड सम्मेलन कोल्हरामपुर में आयोजित किया गया।

rktvnews

भोजपुर:महंत महादेवानंद महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक हुआ समापन।

rktvnews

YRF ने TIGER 3 के दूसरे ट्रैक रुआन का लिरिकल वर्जन किया जारी।

rktvnews

Leave a Comment