RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के नये सचिव गौतम कुमार ने किया पदभार ग्रहण!कार्यालय का किया निरीक्षण।

प्राधिकार सचिव गौतम कुमार

आरा/ भोजपुर 19 सितंबर।जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के नये सचिव बने गौतम कुमार। उच्च न्यायालय पटना के निर्देश के पश्चात गौतम कुमार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर का सचिव बनाया गया। गौतम कुमार इससे पूर्व व्यवहार न्यायालय आरा में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी तृतीय सह अवर न्यायाधीश तृतीय के पद पर पदस्थापित थे। उच्च न्यायालय पटना के निर्देश के पश्चात जिला एवं सत्र न्यायाधीश ब्रजेश कुमार मालवीय द्वारा इन्हें अब प्राधिकार का सचिव बनाया गया है। पूर्व सचिव आदित्य सुमन अब व्यवहार न्यायालय आरा में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश त्रयोदश का प्रभार ग्रहण किया है। पूर्व सचिवआदित्य सुमन 4 माह से कम समय के लिए सचिव के पद पर थे। नए सचिव गौतम कुमार द्वारा भार पदभार ग्रहण करने के पश्चात उनके कार्यालय का निरीक्षण किया गया एवं सभी कर्मी को अपने-अपने लंबित कार्य अधतन करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

भारत और नेपाल ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नए समझौते कर साझेदारी सुदृढ़ की।

rktvnews

पुलिस ने किया 90 लीटर शराब बरामद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।

rktvnews

रायपुर:आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित।

rktvnews

भोजपुरी पेंटिंग के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना उद्देश्य : सुनीता सिंह

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment