RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

सुहागिन स्त्रियों ने पति की कुशलता के लिए किया हरतालिका तीज व्रत।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 18 सितम्बर। हरतालिका तीज व्रत के अवसर पर सुहागिन स्त्रियों ने पति के दीर्घायु होने और कुशलता के लिए तीज व्रत रखा। भाद्रपद के शुक्ल पक्ष के तृतीया तिथि को सुहागिन महिलायें अपने पति के मंगलकामना के लिए व्रत करती हैं। इस अवसर पर महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला व्रत रख कर शाम में शंकर भगवान और माता पार्वती जी की धूमधाम से पूजा अर्चना की। पेङकिया, ठेकुआ और तरह-तरह के फल को प्रसाद के रूप मे चढाया। इस अवसर पर महिलाओं ने गीत भी गाया। कल भाद्रपद चतुर्थी तिथि को सुबह मे पूजा अर्चना के बाद महिलाओं का व्रत पूर्ण होगा। इसके बाद व्रती महिलायें तरह-तरह के व्यंजन और पकवान से पारण करेंगी। पंडितों, आचार्यों और ग्रह-नक्षत्र के अनुसार आज तृतीया तिथि दोपहर तक ही था। इसके बाद चतुर्थी तिथि आ गई। इसको लेकर बहुत महिलाओं ने पूर्वाह्न मे ही पूजा अर्चना कर लिया।

Related posts

भोजपुर:स्नातक महाविद्यालयों के प्रस्तावित पुनर्गठन का शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने किया कड़ा विरोध।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने PMAY (शहरी) योजना अंतर्गत राज्य संपोषित रांची के मुड़मा कुष्ठाश्रम परियोजना का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर:राज्य स्तरीय विद्यालय किक्रेट U-19 (बालक) खेलकूद प्रतियोगिता की टीम सहरसा के लिए रवाना।

rktvnews

सारण:कालाजार मुक्त होने की दहलीज़ पर सारण, डब्ल्यूएचओ की टीम ने डोज़ियर प्रिपरेशन की परखी तैयारी।

rktvnews

धर्मो रक्षति रक्षितः अहिंसा परमो धर्मः धर्म हिंसा तथैव च।

rktvnews

जिलाधिकारी वंदना ने जनपद में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत होने वाले कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

Leave a Comment