RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को छठे वेतन आयोग अनुरूप ग्रेड पे में संशोधन कर वेतन निर्गत करने की मांग संबंधी दिया आवेदन।

आरा/भोजपुर 18 सितंबर। आरा नगर निगम के कर्मचारियों ने नगर आयुक्त को छठे वेतन आयोग अनुरूप ग्रेड पे में सुधार कर वेतन निर्गत करने हेतु एक आवेदन सुपुर्द किया है साथ ही इस आवेदन की प्रतिलिपि महापौर और उपमहापौर को भी प्रेषित किया है।
कर्मचारियों ने अपने आवेदन में लिखा है की छठे वेतन आयोग के हिसाब से निगम कार्यालय के सहायक लिपिक आदि का ग्रेड पे सही ढंग से जोड़ा गया है और वे इसका लाभ भी के रहे है छठे वेतन आयोग के ग्रेड पे अनुसार सफाई कर्मी,वार्ड दफादार,कर संग्राहक,आदेशपाल आदि का ग्रेड पे 1300 तथा 1650 जोड़ा गया है जबकि मैट्रिक पास कर्मचारी का ग्रेड पे 1800 और चतुर्थवर्गीय कर्मियों का ग्रेड पे 1650 होना चाहिए।
कर्मियों ने अपने आवेदन के माध्यम से उक्त समस्याओं से नगर आयुक्त को अवगत कराते हुए इसमें सुधार कर वेतन निर्गत करने का आग्रह किया है।

Related posts

चैता गायन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे रघुपति यादव।

rktvnews

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिलेभर में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की जांच लगातार जारी।

rktvnews

बिहार:निधन पर मुख्यमंत्री ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना।

rktvnews

झारखंड: रांची: राज्य के सभी प्रवर्तन एजेंसियों के वरीय पदाधिकारियों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

जिलाधिकारी ने की बैंकर्स के साथ बैठक!जनपद स्तरीय अधिकारी और बैंकर्स का आपस मे अच्छा कॉर्डिनेट हो।

rktvnews

पढ़ने की संस्कृति : केरल का अनूठा लाइब्रेरी आंदोलन।

rktvnews

Leave a Comment