RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

जिले में धूम धाम से मना विश्वकर्मा पूजा! पूजन के साथ वृक्षारोपण भी।

आरा/भोजपुर 17 सितंबर। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आरा एवं आसपास के क्षेत्रों में पूजनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कहीं लोगो ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा की और भजन कीर्तन का आयोजन किया तो कही वृक्षारोपण किया गया।
आरा पटना बायपास पर अवस्थित पटेल बस पड़ाव के समीप विश्वकर्मा मंदिर पर दिनेश मिस्त्री की अगुआई में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विश्वकर्मा भगवान की पूजा की गई। प्रसाद वितरण व भोजभात के बीच हरिकीर्तन का आयोजन किया गया।इसी तरह गांगी के आगे प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर पर पूजनोत्सव के उपरांत प्रसाद का वितरण हुआ। अशोक शर्मा के नेतृत्व में पूजनोत्सव संपन्न हुआ।इसी तरह डीजे की धुन पर विश्वकर्मा भगवान पूजे गए। वही कारीसाथ में रिटायर्ड मेजर राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में क्लब के बच्चों द्वारा 25 पौधों को लगाया गया और उनके द्वारा एक सामाजिक संदेश दिया गया की पर्यावरण की रक्षा सामाजिक हित में है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में लगभग 5500 करोड़ रुपए की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत नवीन यात्रा कार्यक्रम किया निर्धारित।

rktvnews

पटना:पाँच दिवसीय किताब उत्सव का समापन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भोजपुर : विधायक ने अधिकारियों के संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment