RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

जी-20 सम्मेलन पर हुआ सार्थक विचार मंथन!जी 20 सम्मेलन ने विश्व को आर्थिक प्रगति बढ़ाने का दिया संदेश:प्राचार्य प्रो मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 सितंबर।महिला कॉलेज आरा के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा जी 20 के आर्थिक महत्व पर छात्राओं द्वारा आकर्षक तथा तथ्य सहित प्रस्तुति काफी सार्थक रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने की। इन्होंने उपस्थित छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह समसामयिक टॉपिक है जिसे विश्व भर के लोगों ने देखा सुना समझा और काफी सराहना की। इसके थीम पर चर्चा करते हुए इन्होंने कहा की एक पृथ्वी ,एक परिवार, एक भविष्य से सबका मनोबल बढ़ा है। सभी राष्ट्राध्यक्षों ,जिसमें लगभग 48 देश के प्रतिनिधि गण उपस्थित होकर देश के आर्थिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। सम्मेलन से विश्व की आर्थिक प्रगति बढ़ेगी और से छात्राओं का सर्वांगीण विकास होगा।
अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ.सुप्रिया झा ने छात्राओं को बताया कि जी-20 में शामिल देश महत्वपूर्ण आर्थिक ताकते हैं ,जो दुनिया की आर्थिक नीतियों को शक्ल देते हैं।
मंच संचालन डॉ रजनी नर्सरिया ने किया। अर्थशास्त्र के ही डॉ.अमरेश कुमार ने बताया कि जी-20 का सम्मेलन हमारे देश में होना हमारे लिए गौरव की बात है। देश कोरोना काल में और कोरोना काल के बाद भी अपनी आर्थिक स्थिति बढ़ाने में, सुधारने में अन्य देशों से काफी आगे रहा और प्रमाणित कर दिया कि भारत विश्व का एक सशक्त आर्थिक संपन्न राष्ट्र बनेगा । इसकी चर्चा विश्व के सभी संबंधित राष्ट्राध्यक्षों ने की है।
इस कार्यक्रम में डॉ. मनोज कुमार, डॉ. स्मिता कुमारी, डॉ राजबाला, डॉ. शिव स्वरूप ,डॉ. जुगल, डॉ. सिंकु ,डॉ राकेश आदि शिक्षक गण मौजूद थे। सफल प्रस्तुति करने मे दीपा कुमारी ,खुशी, तान्या, मधुमिता, जूही ,सुहानी, रुचि, रोहिणी, सृष्टि ,संजना ,कोमल ,अंजलि आदि रही उन्हें पुरस्कृत भी किया गया।

Related posts

दरभंगा:महिला संवाद : प्रचंड गर्मी के बावजूद झुकी नहीं महिलाओं की उम्मीदें।

rktvnews

महानियंत्रक संचार लेखा वंदना गुप्ता ने उत्तर क्षेत्रीय समीक्षा बैठक का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर : बिहार मे फिर जंगलराज नहीं आने देना है : पवन सिंह 

rktvnews

रासपुतिन बोये-रोपे जायेंगे, तो रंगा-बिल्ला ही लहलहाएंगे।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 09 मार्च 24

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में गरिमामय आयोजन के साथ मनाया गया सरहुल पर्व।

rktvnews

Leave a Comment