RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धि

नवादा जिला को मगध कमिश्नरी में पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम), पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म कार्यक्रम) और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में प्रथम स्थान: आशुतोष कुमार वर्मा

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा

नवादा/बिहार 16 सितंबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा ने कहा कि मगध प्रमंडल, गया में उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव, श्री संदीप पौंड्रीक की अध्यक्षता में बैठक हुई। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि नवादा जिला मगध कमिश्नरी में पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम), पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म कार्यक्रम) और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत जिले को 223 का लक्ष्य था जिसके विरूद्ध 695 आवेदन बैंकों को भेजा गया। जिसमें से 178 को स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म कार्यक्रम योजना के तहत् कुल लक्ष्य 149 था जिसके विरूद्ध में 395 आवेदन संबंधित बैंकों को भेजा गया। इसमें से 96 आवेदन को स्वीकृत किया गया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत् वित्तीय वर्ष 2021-22 और 2022-23 में लक्ष्य 553 आवेदन का था जिसमें से 491 आवेदनों को प्रथम किस्त का भुगतान कर दिया गया। महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/जनजाति उद्यमी योजना के तहत वित्तीय सहायता 10 लाख, अनुदान की राषि 05 लाख, ऋण की राषि 05 लाख और ऋण की राषि पर ब्याज जीरो प्रतिषत है। मुख्यमंत्री अति पिछड़ा वर्ग उद्यमी योजना के तहत वित्तीय सहायता 10 लाख अनुदान की राषि 05 लाख, ऋण की राशि 05 लाख और ऋण की राशि पर ब्याज जीरो प्रतिषत है। मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना के तहत वित्तीय सहायता 10 लाख अनुदान की राषि६ 05 लाख, ऋण की राशि 05 लाख और ऋण की राशि पर ब्याज जीरो प्रतिषत है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत वित्तीय सहायता 10 लाख अनुदान की राशि 05 लाख, ऋण की राशि 05 लाख और ऋण की राशि पर ब्याज एक प्रतिषत वार्षिक है। अधिक जानकारी के लिए टाॅलफ्री नम्बर-18003456214 पर सम्पर्क किया जा सकता है। वर्ष 2023-24 के लिए ऑन लाईन आवेदन करने की अवधि 15 सितम्बर 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक निर्धारित है।
बढ़ते उद्यमी, बढ़ता कारोबार, औद्योगिक उड़ान के लिए बिहार है तैयार।

Related posts

भाजपा भोजपुर द्वारा प्रधानमंत्री के संवाद “मेरा बूथ सबसे मजबूत”का 32 मंडलों में कराया जायेगा प्रसारण।

rktvnews

“सघन मिशन इंद्रधनुष” कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:जयपुर की खासाकोठी में हजारों की संख्या में विदेशी पर्यटकों ने जमकर खेली होली।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15वें वित्त आयोग चक्र (2021-22 से 2025-26) के दौरान चल रही केंद्रीय क्षेत्र योजना “प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना” (पीएमकेएसवाई) के लिए 1920 करोड़ रुपये के अतिरिक्त परिव्यय सहित कुल 6520 करोड़ रुपये के परिव्यय को स्वीकृति दी।

rktvnews

सीतामढ़ी:सोनवर्षा प्रखंड के मड़पा पंचायत में जनसंवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

डीएआरपीजी के सचिव वी. श्रीनिवास ने राष्‍ट्रमंडल के सहायक महासचिव प्रोफेसर लुइस फ्रांसेस्की से भेंट की।

rktvnews

Leave a Comment