RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भाजपा भोजपुर द्वारा 1942 भारत छोड़ो आंदोलन के शहीद स्वतंत्रता सेनानियों सहित कारगिल युद्ध के शहीद सेनानियों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके आँगन की मिट्टी को संग्रहित किया गया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 15 सितंबर।अगिआँव प्रखंड अंतर्गत लसाढी मे 15 सितंबर1942 को भारत छोड़ो आंदोलन मे शहीद हुए 12 स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान मे आयोजित राजकीय समारोह मे भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित सैकड़ों कार्यकर्ता ने शामिल होकर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
1942 आंदोलन मे शहीद अकली देवी सहित 12 स्वतंत्रता सेनानियों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे कार्यक्रम ‘मेरी माटी मेरा देश’ के तहत जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे लसाढी गाँव मे शहीद स्वतंत्रता सेनानी अकली देवी,वासुदेव सिंह,महादेव सिंह,सभापति सिंह,गिरिवर सिंह,जगरनाथ सिंह,चासी गाँव मे शहीद स्वतंत्रता सेनानी रामानुज पांडेय,रामदेव साह,शीतल लोहार,केशवर सिंह और ढकनी गाँव मे शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानी शीतल प्रसाद सिंह,केशव प्रसाद के घर जाकर कार्यकताओ द्वारा शहीदो के सम्मान मे उनके परिजनो को सम्मानित करते हुए उनके आँगन की मिट्टी को अमृत कलश मे संग्रहित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकताओ द्वारा बनौली और नारायणपुर गाँव के कारगिल युद्ध मे शहीद हुए वीर सेनानी सुबेदार राम ईश्वर सिंह और शहीद नायक सत्येन्द्र सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिजनो को सम्मानित किया गया।उन दोनो वीर शहीदों के आँगन की मिट्टी को बन रहे अमृत शहीद वाटिका के लिए अमृत कलश मे संग्रहित किया गया।
उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष ने शहीदो को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश मे पहली बार देश के लिए अपना प्राण न्योछावर करने वाले जवान,स्वतंत्रता सेनानियों के घर से मिट्टी लेकर अमृत वाटिका का निर्माण करने का निर्णय ऐतिहासिक कार्य है।
कार्यक्रम मे कार्यक्रम संयोजक रामदिनेश यादव, जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी, जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, नोनऊर मंडल अध्यक्ष वीरबहादुर सिंह,चाँद नरेश राय,रामाकांत चंद्रवंशी, कुंदन सिंह कुशवाहा, रविरंजन सिंह,हरिशंकर सिंह,नन्दजी साह,लालबहादुर सिंह यादव,कामता सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता शामिल थे।

Related posts

मोतीहारी:आभा कार्ड बनाने में राज्य में तीसरे स्थान पर पूर्वी चम्पारण !जिले में 10 लाख 89 हजार 866 लोगों का बना आभा कार्ड।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पेमा खांडू को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दी।

rktvnews

भोजपुर;ऋण वितरण शिविर का जिला समाहरणालय मे हुआ आयोजन।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने दून कल्चरल एंड लिटरेरी सोसायटी द्वारा आयोजित ‘‘क्राइम लिटरेचर फेस्टिवल’’ का किया शुभारंभ।

rktvnews

पटना:अनेक अलक्षित साहित्यकारों को अंधेरों से निकाला था डा सुरेंद्र प्रसाद जमुआर ने : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

रायपुर : शहरों के विकास के लिए नहीं होगी राशि की कमी : अरुण साव

rktvnews

Leave a Comment