RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशिक्षण

बक्सर में GeM पोर्टल पर सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

बक्सर/बिहार 14 सितंबर।आज 14 सितंबर 2023 को पूर्वाहन 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे के बीच GeM पोर्टल पर सामग्रियों एवं सेवाओं की अधिप्राप्ति हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम समाहरणालय परिसर स्थित सभागार में आयोजित हुआ।
जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त महोदय के अध्यक्षता में सभी प्रतिभागियों को सरकार के विभिन्न योजनाओं को लागू करने के क्रम में लोक सेवक को विभिन्न प्रकार का क्रय जैसे:- डस्टबिन, फर्नीचर, कंप्यूटर, सीसीटीवी आदि एवं सेवा प्रदाता, आउट सोर्सिंग एजेंसी का चयन आदि से संबंधित प्रशिक्षण, मुख्य प्रशिक्षक, वित्त विभाग में GeM पोर्टल के प्रतिनियुक्त प्रतिनिधि इम्तियाज अंसारी के द्वारा GeM पोर्टल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में वरीय कोषागार पदाधिकारी बक्सर, सहायक कोषागार पदाधिकारी बक्सर, सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ने भाग लिया।
प्रतिभागियो ने उत्साह के साथ प्रशिक्षणमें भाग लिया एवं इसे लाभप्रद बताया।

Related posts

दरभंगा:उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया आइडिया फेस्टिवल कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी ने जयंती ध्वज मंदिर जाने के लिए बने ट्रैकिंग रूट का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

भोजपुर:एस.एन. मेमोरियल स्कूल के ईशान मिश्रा बने जिला द्वितीय टॉपर।

rktvnews

चौथा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 17 जून, 2023 को दिया जाएगा।

rktvnews

मैं और मेरा की भावना से ऊपर उठकर जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरें जनप्रतिनिधि – राष्ट्रपति

rktvnews

बक्सर:डी. के. कालेज में जागरूकता कार्यक्रम: आधुनिक परिप्रेक्ष्य’में विषय पर संगोष्ठी।

rktvnews

Leave a Comment