RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

संस्कृत विद्यालय में जाली हस्ताक्षर से शिक्षकों की अवैध नियुक्ति😲मामला प्रधानाचार्य द्वारा समिति के अध्यक्ष और सचिव के जाली हस्ताक्षर का।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 14 सितंबर।भोजपुर जिले के बिहियाँ स्थित श्री चंद्रिका दास संस्कृत उच्च विद्यालय धौरी के प्रधानाचार्य द्वारा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष के फर्जी हस्ताक्षर से विद्यालय का कार्य संपादित करते हुए गलत तरीके से दो शिक्षकों की नियुक्ति कर लेने का मामला सामने आने के बाद विद्यालय में सरगर्मी बढ़ गई है।
संस्कृत उच्च विद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्रीराम ओझा ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र भेजकर शिकायत दर्ज कराई है कि वे इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें ताकि विद्यालय में किसी तरह के गलत कार्यों को प्रश्रय नही मिल सके।अध्यक्ष ने इस पत्र की कॉपी डीएम और संस्कृत शिक्षा बोर्ड के सचिव को भी भेजी है।

जाली हस्ताक्षर के विरुद्ध जिला शिक्षा पदाधिकारी, भोजपुर को समिति के अध्यक्ष और सचिव द्वारा दिया गया आवेदन।

उधर विद्यालय के प्रबंध समिति के सचिव प्रमोद चन्द्र झा ने भी भोजपुर के डीईओ को पत्र भेजकर अध्यक्ष के जाली हस्ताक्षर का उपयोग करते हुए दो शिक्षकों प्रकाश कुमार झा एवं मनोज कुमार मिश्र की नियुक्ति करने के विरुद्ध न्यायोचित कार्रवाई की मांग करते हुए सभी शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने की मांग की है साथ ही किसी भी तरह के पत्राचार से प्रधानाचार्य को अलग रखते हुए किसी लिपिक को ही विभागीय पत्र भेजने की मांग की है।उन्होंने आरोप लगाया है कि डीईओ कार्यालय से आने वाले किसी भी पत्र को प्रधानाचार्य विद्यालय तक पहुंचने ही नही देते और उसे सार्वजनिक करने से रोक देते हैं।
अब देखना है कि विद्यालय प्रबंध समिति के जाली हस्ताक्षर से शिक्षकों की नियुक्ति एवं अन्य कार्य संपादित करने वाले प्रधानाचार्य के विरुद्ध जिला शिक्षा पदाधिकारी क्या एक्शन लेते हैं।

Related posts

महाराजा कॉलेज में तंबाकू निषेध दिवस पर कार्यक्रम आयोजित!युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहें: प्रो आभा सिंह

rktvnews

नवादा:जिला स्तरीय फरोग-ए-उर्दू विकास सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

सीतामढ़ी:इको फ्रेंडली दीपावली मनाने हेतु बाल समिति के नेतृत्व में निकाली गई जन जागरुकता रैली।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव-2024 के निमित सुगम्य निर्वाचन हेतु जिला अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री 2-3 जनवरी 2024 को तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल का दौरा करेंगे।

rktvnews

पटना:मिंटू पासवान के फॉर्म-6 के साथ निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचा माले प्रतिनिधिमंडल कहा कि पार्टी द्वारा यह कंपलेन दर्ज किया जाए।

rktvnews

Leave a Comment