RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर डीएम अंशुल अग्रवाल ने डेंगू उपचार की तैयारी को लेकर सदर अस्पताल बक्सर का निरीक्षण किया।

बक्सर/बिहार 13 सितंबर।आज जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा डेंगू उपचार की तैयारी को लेकर सदर अस्पताल बक्सर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के द्वारा ब्लड टेस्टिंग सेंटर, ब्लड डोनेशन सेंटर एवं डेंगू के उपचार के लिए सदर अस्पताल में तैयार किए गए 10 मच्छरदानी युक्त बेडो का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी ने सदर अस्पताल में आए हुए मरीजों के परिजनों से अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवाईओ, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
जिला पदाधिकारी ने नगर परिषद बक्सर/डुमरांव एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को रोस्टर बनाते हुए नियमित रूप से फॉगिंग कराने एवं एंटी लार्वा का स्प्रे कराने का निर्देश दिया। साथ ही ये भी निर्देश दिया गया कि प्रतिनियुक्ति कर्मी नियमित रूप से घरों में जाकर व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए डेंगू से बचाव के संबंध में लोगों को जागरूक करें कि घरों के आस पास या घर के अंदर (कूलर, गमला, बाल्टी एवं अन्य सामग्रियों में) साफ पानी जमा नहीं होने दे, क्योंकि डेंगू के मच्छर साफ पानी में ही पनपते हैं। घरों के अंदर साफ सफाई बनाए रखें। नियमित रूप से मच्छरदानी का उपयोग करें।
जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन बक्सर को रक्तदान शिविर लगाने, डेंगू की जांच की सभी आवश्यक सुविधाएं एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
अनुमंडल अस्पताल डुमरांव में 05 एवं बक्सर जिला अंतर्गत विभिन्न पीएचसी/सीएचसी में 15 बेड डेंगू उपचार के लिए तैयार किया गया है।

Related posts

भोजपुर:जिला गंगा समिति भोजपुर की मासिक बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण जिला के थारू टोला घोटवा से की ‘प्रगति यात्रा’ की शुरुआत।

rktvnews

दरभंगा:उद्योग विभाग के विविध योजनाओं के लिए हुई समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

हरियाणा की ड्रीम पॉलिसी: शिक्षक तबादलों के अधूरे सपनों की हकीकत?

rktvnews

भोजपुर : टीम ने किया दो पुलिस पदाधिकारी को सम्मानित।

rktvnews

निर्देशक शिव रवैल ने ‘द रेलवे मेन ‘ के निर्माण से जुड़ी रचनात्मक प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी साझा की।

rktvnews

Leave a Comment