RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

जाति गणना से संबंधित ऑंकड़ों की शुद्धता के सत्यापन के किये जा रहे कार्यों संबंधित जिला पदाधिकारी ,गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा थावे प्रखंड के गवंदरी और रामचंद्रपुर पंचायत में निरीक्षण किया गया।

गोपालगंज/ बिहार 12 सितंबर।जाति आधारित गणना संबंधित विभागीय निदेशानुसार सभी चार्ज पदाधिकारी द्वारा पूर्व में पोर्टल पर अपलोड कराए गए जाति गणना से संबंधित ऑंकड़ों की शुद्धता के सत्यापन के किये जा रहे कार्यों संबंधित जिला पदाधिकारी ,गोपालगंज डॉ० नवल किशोर चौधरी द्वारा थावे प्रखंड के गवंदरी और रामचंद्रपुर पंचायत में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा ऑकड़ो के बारे में संबंधित से गहन पूछ-ताछ की गयी और आवश्यक निदेश दिये गये।
ज्ञात हे कि जिला पदाधिकारी गोपालगंज द्वारा सभी चार्ज पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जाति गणना के सर्वेक्षित एवं अपलोड किए गए कुल पांच प्रतिशत आंकड़ों का सत्यापन कराया जाना है ।
जिसके लिए प्रत्येक दिन एक प्रतिशत आंकड़े जिन्हें विभाग से प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पोर्टल से डाउनलोड कर प्रिंट कराया जाएगा एवं जांच पदाधिकारी द्वारा उसका मिलान प्रखंडों में संधारित प्रगणको के सर्वे रिपोर्ट से करते हुए विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन चार्ज पदाधिकारी को सौपा जायेगा।
उक्त प्रतिवेदन प्रत्येक दिन जिला स्तर पर उपलब्ध कराना है जिसे समेकित कर राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।

Related posts

संघ प्रमुख के दावे : कुल्हाड़ियों से छेद और तलवार से तुरपाई की चतुराई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक अंतरिक्ष अन्वेषण शिखर सम्मेलन (ग्लेक्स) 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2026 का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व विधायक मुन्नी देवी व भुअर ओझा ने बांटा जवइनिया कटाव पीड़ितों का दुख-दर्द।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ,आरा के महावि‌द्यलय के छात्रो ने किया रक्तदान।

rktvnews

मध्यप्रदेश की उन्नति के लिए समर्पित हैं डॉ. मोहन यादव : आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment