RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

आरा टाटा नगर ट्रेन सुबह पांच बजे प्लेटफार्म नंबर 4 से हुई रवाना।दैनिक यात्रियों ने बांटी मिठाई:महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 सितंबर। आज 12 सितंबर को आरा टाटानगर ट्रेन सुबह 5:00 बजे प्लेटफार्म नंबर चार से टाटा के लिए प्रस्थान हुई।इस अवसर पर दैनिक यात्रियों का एक बड़ा समूह ट्रेन के पास पहुंचकर मिठाइयां बांटी तथा गार्ड को भी मिठाई खिलाई ।दैनिक यात्रियों में पटना से आगे जाने वाले जिसमें बख्तियारपुर, बाढ़ ,मोकामा, लखीसराय लखीसराय झाझा तक यात्रा करने वाले दैनिक यात्री की संख्या अधिक थी। दैनिक यात्रियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय रेल यात्री कल्याण संघ के महामंत्री धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि संगठन 1994 से ही टाटा दानापुर ट्रेन का विस्तार आरा तक करने की मांग करते हुए कई आंदोलनात्मक कार्य भी किया ।चिर लंबित मांग पूरा होने पर नेताओं ने केंद्रीय मंत्री आरके सिंह को बधाई दी।आरा जंक्शन के एक से लेकर चार प्लेटफॉर्मों तक शुद्ध पेय जल और शौचालय की भी व्यवस्था की मांग भी की। इन्होंने दानापुर से जयनगर जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन का विस्तार आर तक करने की भी मांग दोहराई है। उन्होंने कहा की अमृत महोत्सव वर्ष में अच्छे काम और अच्छी सुविधा तो मिलनी ही चाहिए।

Related posts

भोजपुर:जमीरा पंचायत के लक्ष्मणपुर महादलित टोले में डॉ.अंबेडकर समग्र सेवा अभियान का आयोजन, लाभुकों को मिला त्वरित लाभ।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

मिलोगे तो मिलेगा – जेबीएन रांची कनेक्टर्स की हुई स्थापना।

rktvnews

जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में जिला शिक्षा पदाधिकारी को छुट्टियों की कटौती के विरोध में सौंपा गया ज्ञापन।

rktvnews

इंदौर:हर एक मत जरूरी है।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने मतदान के लिए लिया ‘ई-संकल्प‘! जिलेवासियों से ई-संकल्प लेने के लिए की अपील।

rktvnews

Leave a Comment