RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यावरण

एक पौधा आपके द्वार कार्यक्रम के तहत पौधा वितरित।

बक्सर/बिहार 12 सितंबर।जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निदेशानुसार चौसा प्रखंड के पवनी पंचायत अंतर्गत हादीपुर गंगा ग्राम में एक पौधा आपके द्वार कार्यक्रम चलाया गया। गंगा ग्राम के सभी लोगों को एक एक पौधे वितरित किए गए। गंगा ग्रामों में हरियाली, स्वच्छता व जल संरक्षण के उद्देश्यों को बढ़ावा देने हेतु यह अभियान चलाया गया।अभियान के तहत ग्रामीणों को महोगनी, अमरूद, शरीफा, शीशम, आवला, सांगवान इत्यादि विभिन्न प्रजातियों के पौधे वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति, वनों के क्षेत्र अधिकारी, पूनम ओझा, मुखिया ग्राम पंचायत पवनी, रोहित ओझा, मोहित ओझा व संतोष जी के द्वारा संयुक्त रूप से पौधे प्रदान किया गया। उपस्थित समस्त ग्रामीणों को पौधे लगाने के साथ बचाने के लिए भी आह्वान किया गया।
इस अवसर वन विभाग के नीतीश कुमार, रामशरण, हरेराम, विंध्याचल कुमार, सुमेशवर कुमार के साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:भाजपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन मे गुरू प्रकाश ने कार्यकताओ के बीच भरा जोश।

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान की अंतरराष्ट्रीय इन्वेस्टर्स मीट,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विदेश यात्रा के लिए किया प्रस्थान।

rktvnews

एशियन गेम्स और आईएसएसएफ वर्ल्ड चेंपियनशिप में ऐश्वर्या प्रताप और आशी चौकसे का चयन।

rktvnews

दरभंगा:गरीब,असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच ऊनी वस्त्रों का किया गया वितरण।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 811 करोड़ रुपये की लागत की योजनाओं का किया शुभारंभ/शिलान्यास, कृषि ज्ञानवाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से 10, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से 29, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र से 12 एवं खुज्जी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थी लड़ेंगे चुनाव।

rktvnews

Leave a Comment