RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बड़हरा थाना ने वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ अपराधियों को किया गिरफ्तार!घटना को अंजाम देने की थे फिराक में।

आरा/भोजपुर 12 सितंबर। बड़हरा थाना द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ अपराधियों को किया गया गिरफ्तार।
इस संबंध में जारी विज्ञप्ति अनुसार 10 सितंबर की दोपहर में बड़हरा थाना अध्यक्ष द्वारा सशत्र बलों के साथ बड़हरा थाना अंतर्गत इब्राहिम पूल के पास वाहनों के चेकिंग की जा रही थी।इस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 3 अपराधी चेकिंग को देख भागने लगे जिसे खदेड़ कर थाना बलों द्वारा पकड़ा गया और उनकी विधिवत तलाशी के दौरान उनके पास से एक देशी कट्टा,एक जिंदा कारतूस और 3 मोबाइल को बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में फरहदा गांव का संदीप सिंह , गंगहर सोनू कुमार सिंह और छोटकी सनादिया का अभिषेक कुमार है। बताया जा रहा है की गिरफ्तार अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

Related posts

जिलाधकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अंग्रेजी नववर्ष पर वैदिक हवन यज्ञ ध्वजारोहण सह सत्संग आयोजित।

rktvnews

भारतीय शहरों में वायु प्रदूषण की समस्या।

rktvnews

महाराष्ट्र ने रणनीतिक ‘कर्टेन रेज़र’ समारोह के साथ पल्स 2026 का किया शुभारंभ।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने धनबाद वासियों को दी कई सौगातें, लगभग 313 करोड़ 96 लाख रुपए की 333 योजनाओं का हुआ उद्घाटन- शिलान्यास, 23540 लाभुकों के बीच करीब 69 करोड़ 73 लाख रुपए की बांटी परिसंपत्तियां।

rktvnews

भारतीय नौसेना का जहाज किल्टन ब्रुनेई से रवाना हुआ।

rktvnews

Leave a Comment