RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

उद्योग मंत्री ने किया बानसूर उप जिला अस्पताल में करीब 30 करोड रूपये की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास।

जयपुर/राजस्थान 10सितम्बर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने शनिवार को बानसूर के काली माता मन्दिर के पास करीब 30 करोड रूपये की लागत के उप जिला अस्पताल के निर्माण कार्यों, ट्रोमा सेंटर एवं उप जिला अस्पताल के लिए आवंटित भूमि का पूजन कर शिलान्यास किया।
रावत ने आमजनको संबोधित करते हुए कहा कि 28 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला उप जिला अस्पताल और 2 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला ट्रोमा सेंटर का निमार्ण कार्य पूर्ण होने पर बानसूर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने में काफी सहूलियत होगी। साथ ही ट्रोमा सेंटर बनने के बाद इमरजेंसी में मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान उप जिला अस्पताल में चिरंजीवी योजना काउंटर, आई पी डी, ओपीडी काउंटर, हॉल सहित कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।रावत ने पुलिस थाना बानसूर में महिला अधिकारिता विभाग अलवर द्वारा अनुदानित महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र का उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर : शाहपुर मे कार लूट कांड में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

rktvnews

गढ़वा:बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ- 2025 को लेकर जागरूकता रथ रवाना।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण में 1199 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 357 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

rktvnews

श्रद्धांजलि सभा में ई.एन के सिंह के गुणों की खूब हुई चर्चा!समाज के प्रति आजीवन समर्पित रहे इंजीनियर साहब:प्राचार्य प्रो ओम प्रकाश राय

rktvnews

राजस्थान:बाल, महिला और युवा कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में सरकार उठा रही है ठोस कदम: मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने आरा के बाजार समिति में निर्माणाधीन संरचनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment