RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

हत्याकांड का अभियुक्त गिरफ्तार।

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 8 सितम्बर। भोजपुर जिला की गिधा ओपी पुलिस ने हत्याकांड के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिधा औद्योगिक क्षेत्र परिसर में 4 सितंबर 2023 को पानी टंकी के बगल में एक शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान छपरा जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के छोटामी गांव के नवल साह के पुत्र संतोष साह के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन गिधा पहुंचे। इस संबंध में मृतक के चाचा बिरजू साह ने गिधा ओपी थाना में चार नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कांड संख्या 539/2023 दिनांक 5/9/2023 दर्ज कराया है। इस संबंध में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर आरा के नेतृत्व में गिधा ओपी थानाध्यक्ष और पुलिस बल की गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियुक्त मुकेश साह और रामलखन सिंह को औद्योगिक क्षेत्र परिसर के सीमेंट पाईप फैक्ट्री से गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

मध्यप्रदेश:सड़क अधोसंरचना में ऐतिहासिक निवेश, एक लाख करोड़ रूपये के एमओयू पर हस्ताक्षर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:किसी भी पद पर रहे, मित्रता भाव हमेशा बनाए रखना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मोतिहारी:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बिहार लघु उद्यमी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

मतदाता सूची में 27 अक्टूबर तक नाम जुड़वा सकते हैं पात्र वंचित मतदाता – भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर किया जा सकता है आवेदन।

rktvnews

दूसरी और तीसरी पीढ़ी के अपतटीय गश्ती पोत की कील बिछाने का कार्य (यार्ड 1281 और 1282)

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डॉ. बीआर अंबेडकर को उनकी 135वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment