RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:हुल दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीदों के त्याग और साहस से प्रेरणा लेकर सामाजिक समरसता व न्याय के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)30 जून।हूल दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानिया ने अपने गोपनीय कार्यालय में अमर शहीद सिदो-कान्हू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपायुक्त ने हूल विद्रोह के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध प्रारंभ हुआ यह विद्रोह हमारी आजादी की जंग का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और गौरवशाली अध्याय है। इसमें हमारे आदिवासी वीरों और वीरांगनाओं ने अपने प्राणों का बलिदान देकर राष्ट्रप्रेम की एक अनुपम मिसाल कायम की थी।

सामाजिक समरसता और समानता पर जोर

उपायुक्त ने जिलावासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो जैसे असंख्य वीर बलिदानियों के त्याग, साहस और कुशल नेतृत्व से हमें सीख लेनी चाहिए। उनके आदर्शों पर चलते हुए हमें समाज में समरसता, न्याय और समानता की दिशा में लगातार मिलकर कार्य करना चाहिए।उन्होंने आगे कहा कि यह विशेष दिवस हमें हमेशा इस बात की याद दिलाता रहेगा कि देश की आजादी की बलिवेदी पर हमारे झारखण्ड के असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। उनके इस सर्वोच्च बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
इस दौरान उपरोक्त के अलावाजिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी व गोपनीय के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर:आगामी पर्व की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक।

rktvnews

मोदी जी, आपका डंका पिटते-पिटते यह भद कैसे पिटने लगी?

rktvnews

चतरा:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर चतरा में जिला स्तरीय ग्रामीण, स्वदेशी एवं इनडोर खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ में बाल स्वास्थ्य पर 30वीं राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन।

rktvnews

बागपत:नोडल अधिकारी ने कानून ,विकास व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:गांव गरीब चेतना मंच के तत्वधान में डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजली।

rktvnews

Leave a Comment