RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन की जयंती पर नमन किया।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 05 सितंबर।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न, प्रख्यात शिक्षाविद, दार्शनिक, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास के सभागार में डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया। डॉ. राधाकृष्णन का जन्म-दिन भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

अपने गुरु का स्मरण करते हुए, शिक्षकों को दी शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री चौहान ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए ट्वीट किया कि- “अपने ज्ञान के प्रकाश से शिष्य की अज्ञानता के तिमिर को हर कर सार्थक उद्देश्य प्रदान करने वाले सभी गुरुजन के चरणों में “शिक्षक दिवस” के पुनीत अवसर पर नमन करता हूँ। गुरु से बड़ा दूसरा कोई भगवान नहीं होता है। यह सत्य है कि ईश्वर की भाँति कच्ची माटी को गढ़ कर गुरु उसमें प्राण फूँक देते हैं। मुझे भी मेरे गुरु आदरणीय श्री रतन चंद्र जैन जी ने गढ़ा और जीवन को सार्थक दिशा दी। आज मैं जो कुछ भी हूँ, उनके आशीर्वाद से हूँ। हम सभी पर अपने गुरुजन का आशीर्वाद सदैव बना रहे, यही शुभेच्छा है।”

Related posts

प्रदेश कार्यालय में राजद की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों एवं प्रधान महासचिवों की बैठक।

rktvnews

धमेंद्र प्रधान ने आईआईटी तिरुपति के चौथे और पांचवे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

गढ़वा:विद्यालय से चावल विक्रय मामले में उपायुक्त की सख्त कार्रवाई।

rktvnews

उत्तराखंड: अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल के गठन हेतु कार्ययोजना बनाने के सम्बन्ध में अधिकारियों की ली बैठक।

rktvnews

चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098 का उद्घाटन जिलाधिकारी ने किया।

rktvnews

अयोध्या धाम में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर हरियाणा के झुंपा गांव में ‘श्री राम महोत्सव’ और ‘खादी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rktvnews

Leave a Comment