RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा ने संदेश विधानसभा मतदाता चेतना अभियान कार्यक्रम के लिए की बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मे आज जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे मतदाता चेतना अभियान के लिए संदेश विधानसभा का कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का संचालन गजराजगंज मंडल अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार ने किया। कार्यशाला मे उपस्थित कार्यकताओ को मतदाता सूची की त्रुटि मे सुधार के साथ-साथ नए मतदताओं को मतदाता सूची मे नाम जोड़वाने के लिए कहा गया और विधानसभा के प्रत्येक बूथ पर बीएलए 2 बनाने पर जोड़ दिया गया। प्रत्येक बूथ केन्द्र का जाँच कर नए बूथ केन्द्र बनवाने के लिए भी कार्यकताओ को कहा गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हर समय पार्टी की मजबूती के लिए लगे रहते है।उन्होंने कहा की 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी मे कार्यकर्ता लग गए है। संदेश विधानसभा के लिए बीएलए एक राम दिनेश यादव को बनाया गया है।
उक्त कार्यशाला मे संदेश विधान सभा के बूथ,शक्तिकेन्द्र, मंडल पदाधिकारी सहित जिला प्रभारी टीएन सिंह,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीडी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मीरा यादव, कौशल यादव,राम दिनेश यादव, मतदाता चेतना अभियान के जिला संयोजक अजय सिंह,पूर्व महामंत्री श्रीभगवान सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष भरत चौधरी,जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, प्रवक्ता संतोष तिवारी, कोईलवर नगर मंडल अध्यक्ष राकेश शर्मा,उदवंतनगर मंडल संयोजक रविकांत कुमार सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

बिहार : नीतीश कुमार एवं जेपी नड्डा ने 188 करोड़ की लागत की नवनिर्मित क्षेत्रीय चक्षु संस्थान का किया उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुरी पुर्णिका आइल चुनाव!

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने एनबीईएमएस द्वारा कार्डियोपल्मोनरी रेससिटेशन (सीपीआर) जागरूकता कार्यक्रम पर राष्ट्रव्यापी जन जागरूकता अभियान शुरू किया

rktvnews

अंगदान मानव स्वभाव का सर्वोच्च नैतिक उदाहरण है – उपराष्ट्रपति

rktvnews

आई.जी कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक ने किया झंडोत्तोलन।

rktvnews

सारण: डीडीसी की मशरख प्रखंड के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment