RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति कुमारी द्वारा दो बसों को हरी झंडी दिखाकर 120 मत्स्यपालकों को जिला मत्स्य कार्यालय के भ्रमण दर्शन योजना के तहत दरभंगा के डैजल एग्रो एवं मधुबनी के कैलाश मत्स्य हैचरी भेजा गया।

सीतामढ़ी/बिहार 02 सितंबर।समाहरणालय के सामने मर्यादा पथ से उप विकास आयुक्त डॉ प्रीति कुमारी द्वारा दो बसों को हरी झंडी दिखाकर 120 मत्स्यपालकों को जिला मत्स्य कार्यालय के भ्रमण दर्शन योजना के तहत दरभंगा के डैजल एग्रो एवं मधुबनी के कैलाश मत्स्य हैचरी भेजा गया।
उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि यह दो दिवसीय कार्यक्रम है इस कार्यक्रम में जिले के मत्स्यपालको/मछुआरों द्वारा अन्य जिलों से मतस्यपालन से संबंधित नई तकनीक आधारित कार्यों का भ्रमण करेंगे इससे वे मत्स्यपालन की विभिन्न विधि तथा मत्स्यबीज हैचरी प्रबंधन बायोफ्लॉक तकनीक से मत्स्यपालन समेकित मछलीपालन का आधुनिक तौर-तरीके को अपने जिले में अपनाएंगे और योजना से लाभान्वित होंगे।
यह कार्यक्रम शत प्रतिशत सरकारी व्यय पर कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले के पुपरी प्रखंड से 70, रीगा से 7, नानपुर से 25, परसौनी से 5 एवं बोखरा से 13 मत्स्यपालक इस योजना में भाग लिए हैं जिनमें 15 महिलाएं भी शामिल हैं।
उक्त स्थल पर जिला मत्स्य पदाधिकारी शंभू प्रसाद नायक, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी यशवंत कुमार, विकास कुमार, मत्स्य विकास पदाधिकारी अभिषेक कुमार, धनजीत तिवारी, राकेश कुमार, सुभाष कुमार, सत्यम कुमार एवं जिला मत्स्य कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : पुलिस मुठभेड़ की न्यायिक जांच होगी : मुख्यमंत्री 

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 दिसंबर 24

rktvnews

अब आसान नहीं तमंचे पे डिस्को।

rktvnews

झारखंड:आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर भाजपा, कांग्रेस विधायक इरफान अंसारीऔर सेल को चुनाव आयोग ने चेताया।

rktvnews

राष्ट्रपति ने सूरीनाम में सामुदायिक स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित किया

rktvnews

भोजपुर: विधान परिषद उपचुनाव में सोनू राय की जीत पर राजद प्रदेश महासचिव ने दी बधाई।

rktvnews

Leave a Comment