RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

करेंट लगने से नल जल योजना की पानी टंकी संचालक की मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 अगस्त। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के सहजौली गांव में नल जल योजना के पानी टंकी संचालक की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। मृतक हरेंद्र ओझा (52 वर्ष) सहजौली के स्वर्गीय परमेश्वर ओझा के पुत्र बताये जाते हैं। मृतक हरेन्द्र ओझा अपने घर के दरवाजे पर लगे नल जल योजना के पानी टंकी को चालू करने के लिए गये। तभी पानी टंकी में लगे बिजली तार मे फाल्ट होने के चलते बिजली के चपेट में आ गये। आनन फानन में परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर चिकित्सा हेतू लाये जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक सहजौली ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या 6 के पूर्व वार्ड सदस्य भी रह चुके हैं। मृतक अपने तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई चिंतामणि ओझा और छोटे भाई विजेंद्र ओझा है। अचानक आये इस विपत्ति से पत्नी शकुंतला देवी और दो बच्चों अमन एवं अमित का रो-रो कर बुरा हाल है। पूर्व मुखिया शकुंती देवी तथा पूर्व मुखिया प्रतिनिधि तेज नारायण पासवान ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ सहित 4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की सरकार से मांग की है।

 

 

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व की प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिलेवासियों को होली की दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय पटना द्वारा एमएसएमई संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:नगरपालिका चुनाव को ले अनुमंडल पदाधिकारी बगोदर सरिया, संतोष गुप्ता ने बड़की सरैया नगर पंचायत अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन लिया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन,विजेताओं को मिला सम्मान।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 30 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड चिल्ड्रन्स थिएटर वर्कशॉप के समापन पर “मोबाइल का जाल, जी का जंजाल” नाटक का प्रभावशाली मंचन।

rktvnews

Leave a Comment