RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ हुई बैठक।

लोहरदगा/ झारखण्ड 29 अगस्त।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार व्यवहार न्यायालय लोहरदगा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार लोहरदगा द्वारा आगामी 09 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश -सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेंद्र बहादुर पाल की अध्यक्षता में विभिन्न बैंक अधिकारियों के साथ बैठक हुई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजेंद्र बहादुर पाल ने सभी बैंक के अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में वादों के निष्पादन के दिशा में प्रयास करने की बात कही ताकि अधिक से अधिक संख्या में आम लोग राष्ट्रीय लोक अदालत से लाभान्वित हो सके। बैठक में बैंक से संबंधित अधिकारियों ने कहा कि अब तक डालसा के सहयोग से 4500 से ज्यादा नोटिस पक्षकारों को निर्गत किए जा चुके हैं । प्रतिनिधियों ने अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए पूर्ण प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री राजेश कुमार के द्वारा किया गया। आज के बैठक में विभिन्न बैंक अधिकारियों के अतिरिक्त एलडीएम शंकर प्रसाद तथा स्थाई लोक अदालत के सदस्य स्मिता सिन्हा एवं मुरली लाल भी उपस्थित रहे ।

Related posts

राज्यपाल ने कार से माउंट आबू भ्रमण किया।

rktvnews

कोरबा शहर के विभिन्न वार्डों में 38 लाख के विकास कार्यों का मंत्री श्री देवांगन ने किया भूमिपूजन।

rktvnews

दिल्ली के कंस्ट्यूशन क्लब में वीर कुंवर सिंह विजयतोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

rktvnews

विश्व पुस्तक मेला में डॉ हरेराम पाठक एवं डॉ चंद्रेश्वर को सम्मान:चौधरी कन्हैया प्रसाद स्मृति संस्थान, आरा द्वारा किया गया सम्मान समारोह।

rktvnews

पटना डीएम ने मच्छरों की रोकथाम को फॉगिंग एवं एंटी लार्वा के नियमित छिड़काव का दिया निदेश।

rktvnews

गढ़वा:नववर्ष को लेकर अन्नराज डैम में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़।

rktvnews

Leave a Comment