RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में निर्वाचन से संबंधित बैठक सम्पन्न।

चतरा/झारखण्ड 29 अगस्त।समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में जर्जर हो चुके मतदान केन्द्रों को प्रतिस्थापित करने हेतु तथा मतदान केन्द्रों के नाम परिवर्तन हेतु प्राप्त प्रस्तावों पर विचार विमर्श हेतु बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से 26 सिमरिया विधानसभा अन्तर्गत सिमरिया के 04 बुथ, टण्डवा के 04 बुथों का भवन परिर्वतन एवं इटखोरी के 02 बुथों का नाम परिर्वतन वहीं 27 चतरा विधानसभा अन्तर्गत प्रतापपुर के 04 बुथ, कुन्दा के 01 बुथ एवं कान्हाचट्टी के 02 बुथों का भवन परिवर्तन तथा कान्हाचट्टी के 01 बुथ एवं हंटरगंज के 04 बुथों का नाम परिवर्तन को लेकर राजनितिक दल के प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया गया।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर कुमार दास, उप निर्वाचन पदाधिकारी संतोष गुप्ता,अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी, जिला नजारत उप समाहर्ताअमरदीप बलहोत्रा, राजनितिक दल के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान: पहलगाम आतंकी हमले के बाद हनुमानगढ़ जिले में अलर्ट: सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीमाओं पर नाकाबंदी।

rktvnews

“ज्ञान और लोक समाज का इतिहास है, ग्रामीण इतिहास”!1857 के सेनानी मंगल पांडेय के गांव नगवा में 11वें क्रिएटिव हिस्ट्री वार्षिक सम्मेलन 2023 के ‘मेरा गांव, मेरा इतिहास’ परिसंवाद में उभरकर आई ये बातें।

rktvnews

प्रतापगढ़ मामले में पीड़ित महिला से मिले मुख्यमंत्री – अपराधियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट मेें चलेगा मुकदमा – पीड़िता को मिलेगी 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं सरकारी नौकरी।

rktvnews

दुमका:सालतोला गांव में सामूहिक खेती बना किसानों की सफलता का नया मॉडल।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान उस्ताद बिस्मिल्लाह खां की जयंती पर आयोजित करेगा होली मिलन सह महामूर्ख सम्मेलन 2024

rktvnews

नारनौल:आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नीरपुर राजकीय स्कूल की मुखिया व भौतिकी विषय के प्रवक्ता के खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही की सिफारिश।

rktvnews

Leave a Comment