RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा नगर निगम में वार्ड पार्षदों का धरना जारी!खूब होती रही नारेबाजी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 अगस्त। आरा नगर निगम का चुनाव पहली बार जनता के बीच जाकर हुआ। जनता ने शहर के विकास के लिए नए पुराने सभी अच्छे सहयोगियों को जीत दिलाई और सम्मान जनक ओहदा भी दिया। लेकिन न जाने किस कारण से इतने कम समय में आपसी सहयोग और भाईचारा समाप्त होगा इसकी आशा भी नहीं थी। जो विरोध में धरना प्रदर्शन शुरू हो गया।
उपस्थित वार्ड पार्षदों में मात्र दो या तीन उपस्थित नही रहे और सभी की उपस्तिथि तथा दस्तखत भी देखने को मिले। मेयर ,उपमेयर और नगर आयुक्त दिखाई नहीं पड़े। सभी वार्ड पार्षदों ने नगर निगम को लूटना बंद करें ,नगर आयुक्त वापस जाओ सबका हिसाब देना होगा, सभी वार्ड पार्षद एक हैं आदि का जय घोष पूरे जोश खरोश से करते रहे। यह कार्यक्रम नगर निगम कार्यालय में लगभग 4 दिन से चल रहा है।वार्ड पार्षद निगम कार्यालय के बाहर दरी पर बैठे हैं लेकिन खबर लिखे जाने तक धरना स्थल पर ना मेयर, ना उपमेयर ,ना नगर आयुक्त मिलने के लिए आए। धरने पर बैठे वार्ड पार्षदों ने कहा की इन लोगों को ना वार्ड पार्षदों से मतलब है ना यहां की आम जनता से बल्कि केवल और केवल लूट और कमीशन के फेरे में व्यस्त हैं। 4:00 बजे संध्या सर्किट हाउस में एमएलसी अवधेश नारायण सिंह से मिलने का प्रोग्राम था। आगे की कार्रवाई की खबर नहीं है।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग के वार्षिक कैलेंडर ‘‘सशक्त नेतृत्व, समृद्ध उत्तराखण्ड’’ का विमोचन किया।

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- आमजन में उत्साह की लहर लगातार कल्पना, टीपू सुल्तान और सोनम ने जीती पुरस्कार राशि।

rktvnews

महेंद्रगढ़:अरुण कुमार होंगे अटेली विस के चुनाव मतगणना पर्यवेक्षक।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून स्थित पिपलेश्वर मंदिर में आयोजित भव्य शोभा यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

12 जून को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,आरा लगायेगा रोजगार मेला!500 लोगो को मिलेगा रोजगार।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त के निर्देशानुसार अपर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक, विभागीय योजनाओं में अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment