RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक।

पटना/बिहार 27 अगस्त।सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक मुसल्लहपुर पटना में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव पटेल ने की। वहीं मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश रॉय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की आज की राजनीतिक पार्टी के क्रिया कलाप को देखते हुए एक नई राजनीतिक आंदोलन की जरुरत है। जिसमें राजनीति इस तरह का हो की जन कल्याण को सर्वपरी माना जाए क्यूंकि राजनीति से ही बदलाव संभव है चुकी आज राजनीति को एक पेशा बना दिया गया है जिसमें ज्यादा तर गुंडे बदमाश धनवान और चाटुकार लोग ही शामिल है। जिन्हें देश और समाज से इतर सिर्फ अपने खानदान और पार्टी की चिंता होती है और वे सिर्फ उसी के लिए कार्य भी कर रहें हैं।
इन बातों पर विचार करते हुए बैठक में दो बिंदु पर पुरी तरह सहमती बनी :- 1) सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा का सितंबर में राजनीतिक पार्टी के रुप में रजिस्ट्रेशन के लिए चुनाव आयोग में भेज दिया जायेगा। 2) 28 सितंबर को सम्पूर्ण क्रांति मोर्चा और ऑल इंडिया अभिभावक संघ मिलकर सरदार भगत सिंह का जयंती मनाएंगे।

Related posts

भोजपुर: जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुई पूर्व सांसद मीना सिंह।

rktvnews

खनन विभाग के कार्यों की हुई समीक्षा।

rktvnews

राष्ट्रपति 4 मई से 6 मई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी।

rktvnews

सीबीआईसी ने नेशनल टाइम रिलीज़ स्टडी (एनटीआरएस) 2023 रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर सीधी और गुना एसपी को हटाने के दिये निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अमर जवान ज्योति पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

rktvnews

Leave a Comment