RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषकों को मुआवजें का चेक किया प्रदान।

देहरादून/उत्तराखंड 26 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में व्यासी जल विद्युत परियोजना की 220 केवी लाइन निर्माण के दौरान पछवादून के बिन्हार क्षेत्र, जाखन के 17 प्रभावित कृषकों को भूमि एवं वृक्षों के मुआवजे के रूप में कुल 11 लाख 88 हजार 70 रूपये के चेक प्रदान किए।
प्रभावित किसानों ने 16 अगस्त को अतिवृष्टि और भूस्खलन की वजह से जान-माल के नुकसान से बचने के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र व्यवस्था करवाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। प्रबंध निदेशक पिटकुल  पी.सी. ध्यानी ने बताया कि पावर ग्रिड से ई.आर.एस. टावर मंगाकर व्यासी परियोजना से उत्पादित 120 मेगावाट विद्युत की निकासी हेतु सुरक्षात्मक वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ई.आर.एस. टावर से ऊर्जा निकासी में 14-15 दिन का समय लगने की सम्भावना है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मधु चौहान, अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बालासाहेब ठाकरे को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज गुजरात में अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (AMC) के लगभग 360 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और उद्घाटन किया।

rktvnews

15 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

उज्जैन:सांसद बालयोगी उमेशनाथ जी एवं संतजनों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

राजस्थान:केंद्रीय पर्यावरण, वन एंव जलवायु परिवर्तन मंत्री ने 9.36 करोड़ रुपए के 154 कार्यों का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment