RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

जीप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी ने मदर टेरेसा के 113 वीं जयंती पर उन्हें किया नमन!कहा मदर टेरेसा दुनिया के लिए शांति की दूत थीं।

जीप उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी

चतरा/झारखण्ड 26 अगस्त।जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी ने आज मदर टेरेसा के 113 वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की मशहूर रोमम कैथलीक नन मदर टेरेसा की आज यानी 26 अगस्त 2023 को 113 वीं जयंती मनाई जा रही है। असहाय और जरूरतमंदो की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने वाली मदर टेरेसा को आज पूरा देश याद कर रहा है। उनका जन्म 26 अगस्त 1910 को मेसिडोनिया (Macedonia) के स्कोप्जे (Skopje) शहर में हुआ था। मदर टेरेसा साल 1929 में भारत आई थीं, यहां आने के बाद वो बेसहारा और गरीब लोगों की सेवा करने लगीं। उन्होंने कोढ़ जैसे रोग से पीड़ित लोगों की भी सेवा की। उनके इसी सेवा भाव और मानवता के लिए किए गए कार्यों के बदलौत उन्हें पूरी दुनिया में पहचान मिली। उन्होंने साल 1948 में भारत की नागरिकता ली और साल 1950 में कोलकाता का रुख किया, जहां उन्होंने मिशनरीज ऑफ चैरिटी मिशन की स्थापना की। मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई यह संस्था लगभग 123 देशों में मौजूद है।
मदर टेरेसा दुनिया के लिए शांति की दूत थीं, क्योंकि उन्होंने अपने विचारों और मानवता के लिए किए गए कार्यों के जरिए समाज में शांति व प्रेम बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

कान्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन- पायल कपाड़िया ने अपनी फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ के लिए ग्रांड प्रिक्स पुरस्कार जीता।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सशक्त नारी – विकसित भारत कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

rktvnews

गोपलगंज: जिला पदाधिकारी डाॅ0 नवल किशोर द्वारा विशिष्ट दात्ताकगरण संस्थान, हजियापुर मोड़ का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 सितंबर 25

rktvnews

अधूरा न्याय : जल रही है संघर्ष की मशाल!

rktvnews

उत्तराखंड:उपनिरीक्षक 4000/रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार।

rktvnews

Leave a Comment