RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने नवनियुक्त मंत्रियों को शपथ दिलाई।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 26 अगस्त।भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राज्य मंत्रि-मण्डल के नवनियुक्त मंत्रियों को आज राजभवन में शपथ दिलाई। राज्यपाल पटेल ने गौरीशंकर बिसेन और राजेंद्र शुक्ल को मंत्री एवं श्री राहुल सिंह लोधी को राज्य मंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, वित्त, वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, जल संसाधन आयुष (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री रामकिशोर कांवरे, सांसद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वी.डी.शर्मा, विधायकगण एवं अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के सांदीपनि सभागार में गरिमापूर्वक आयोजित किया गया। मुख्य सचिव शइकबाल सिंह बैंस ने शपथ ग्रहण समारोह की कार्यवाही का संचालन किया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग 28 अगस्त 24

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सीमेंट ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में हुए शामिल।

rktvnews

रांची:वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्राफी – 2023 के सफल आयोजन को लेकर बैठक।

rktvnews

राजस्थान:अलवर जिले में होगा 10 हजार करोड़ से अधिक का निवेश, 240 एमओयू पर हुए हस्ताक्षर।

rktvnews

बांग्लादेश के लोक सेवकों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के रोड-मैप पर चर्चा के लिए भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

पटना मे प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज और आँसू गैस के प्रहार पर भाजपा ने निंदा की!भोजपुर जिला के नेता और कार्यकर्ता भी जख्मी।

rktvnews

Leave a Comment