RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के आरा आगमन पर भाजपा की पूर्ण तैयारी।

आरा/भोजपुर(अमरेश सिंह) 25 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय का 26 अगस्त को भोजपुर जिला मे आगमन हो रहा है।केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री जिले के विभिन्न कार्यक्रमों मे शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे तैयारी को लेकर लगातार बैठको का दौर जारी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि नित्यानंद राय जी 11:00 बजे कोईलवर आ जाएँगे जहाँ उनका भब्य स्वागत किया जाएगा। उसके बाद जगदीशपुर किला मैदान मे बाबू कुँवर सिंह को माल्यार्पण करेंगे एवं दलीपपुर मे उनके वंशजो से मिलेंगे। संदेश विधानसभा के संदेश हाईस्कूल मैदान और बड़हरा बिधानसभा के बिराहिमपुर करजा हाईस्कूल मैदान मे अन्य पार्टियों से आएँ पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, महादलित लोगो का मिलन समारोह मे शामिल हो कर उन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाएँगे। सायं को भाजपा जिला कार्यालय बामपाली मे जिला पदाधिकारियो,वरिष्ठ कार्यकताओ, नेताओं और सक्रिय कार्यकताओ के साथ संवाद सह सहभोज मे शामिल होंगे। उनके आगमन पर सभी जगह बैनर पोस्टर लगाएँ गए है।
वहीं बड़हरा विधानसभा अंतर्गत बिराहिमपुर हाईस्कूल मैदान मे मिलन समारोह की तैयारी के लिए बड़़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे एक बैठक की गई। पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक ने कार्यक्रम के बारे मे बताते हुए कहा कि बिराहिमपुर हाईस्कूल मैदान मे अन्य पार्टी से आए हजारो दलित,महादलित, पिछ़डे,अतिपिछड़ा खासकर बिंद समुदाय के कार्यकताओ को केन्द्रीय मंत्री द्वारा पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी।उनके आगमन को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई है। कार्यक्रम के लिए पंडाल बनाया गया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत के लिए ढोल-बाजे,फूल-माला आदि की तैयारी किए है और पोस्टर-बैनर चारो तरफ लग गया है। भाजपा मे बहुत तेजी से पिछड़े और दलित शामिल हो रहे है।भाजपा सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास वाली पार्टी है।आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश दिन दुनी रात चौगुनी विकास कर रहा है। आज हम चांद पर पहुंच गए।
बैठक मे जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह,हरेन्द्र पांडेय,मिथिलेश कुशवाहा, धीरज सिंह,संजय तिवारी, उज्जवल सिंह,रामबाबू पांडे,गोपाली तिवारी, संपत सिंह आदि कार्यकर्ता थे।
वही संदेश विधानसभा के संदेश मे भाजपा नेता रामदिनेश यादव के नेतृत्व मे तैयारी बैठक की गई, जिसमे सभी मंडल अध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related posts

चतरा:इटखोरी में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का होगा आगमन।

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना दसवें दिन भी जारी।

rktvnews

बक्सर:29 फरवरी को जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल पटना के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन।

rktvnews

गया: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 कार्यक्रम के तहत मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रचार वाहनों को दिखाई झंडी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:अब चुनाव में मतदान दिवस के कवरेज में शामिल प्राधिकृत पत्रकारों को भी मिलेगी पोस्टल बैलेट से वोट करने की सुविधा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने सिविल सेवकों से हमेशा पक्षपातपूर्ण दृष्टिकोण से बचने को कहा।

rktvnews

Leave a Comment