RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

डीसी मोनिका गुप्ता ने शांतिकुंज अनाथ बेसहारा आश्रम का दौरा कर बेसहारा व्यक्तियों से जाना कुशलक्षेम।

पानी की टंकी का उद्घाटन करती डीसी मोनिका गुप्ता।

कनीना/महेंद्रगढ़ 25अगस्त। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने खंड कनीना के गांव मोडी में स्थित शांतिकुंज अनाथ बेसहारा आश्रम का दौरा किया। उन्होंने आश्रम में रह रहे बेसहारा व्यक्तियों से कुशलक्षेम जाना। इस समय आश्रम में कुल 17 व्यक्ति रह रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने पानी की टंकी का उद्घाटन किया।
डीसी ने आश्रम में रह रहे सभी सदस्यों से रहने व खानपान के बारे में व्यापक जानकारी ली। उपायुक्त ने सम्मान स्वरूप भेंट देकर सम्मान किया।
इस मौके पर आश्रम के संचालक पवन कुमार ने बताया कि इस आश्रम में बधिर लावारिस व्यक्तियों को रखा जाता है जिनको उनके परिवार नहीं रखते। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2021 में यह आश्रम शुरू किया गया। सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा लावारिस लोगों को देखकर यह आश्रम करने का विचार आया। पवन कुमार की पत्नी मीणा ने भी इन व्यक्तियों को अपना परिवार मानकर पूरी आत्मीयता से सेवा कर रही है।
उन्होंने बताया कि रेस्क्यू के तहत पुलिस विभाग की सूचना के आधार पर इधर-उधर घूम रहे अन्य राज्यों के व्यक्ति भी इस आश्रम में रह रहे हैं। आश्रम के संचालन के लिए चंदा इत्यादि का सहारा लिया जाता है। आश्रम में सबसे बुजुर्ग जो जालंधर से रंजीत सिंह की आयु लगभग 85 वर्ष है।
इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सरपंच प्रतिनिधि रामनिवास व ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

श्रेया घोषाल बनीं Shaya by CaratLane की नई ब्रांड एंबेसडर, चांदी के गहनों को देंगी नई पहचान।

rktvnews

रायपुर : राज्य न्यायिक अकादमी द्वारा सफल तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

रामनवमी पर निकलेगा ऐतिहासिक जूलूस,बैठक आयोजित।

rktvnews

राजनांदगांव : वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:स्वीप कोषांग के तत्वावधान में मतदाता संवाद दिवस 2025 का आयोजन।

rktvnews

गढ़वा : उपायुक्त के निर्देश पर गढ़वा में केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण।

rktvnews

Leave a Comment