RK TV News
खबरें
Breaking Newsजनता दरबार

उपायुक्त के निर्देश पर जनता दरबार के माध्यम से निदेशक डीआरडीए ने सुनी आमजनों की समस्याएं।

गढ़वा/ झारखंड 25 अगस्त।उपायुक्त, गढ़वा शेखर जमुआर के निर्देश पर आज निदेशक डीआरडीए, दिनेश प्रसाद सुरीन द्वारा समाहरणालय के सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं समस्याओं के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। आज के जनता दरबार में पेंशन, आवास, जमीन विवाद, शिक्षा, अतिक्रमण समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।
सर्वप्रथम केतार प्रखंड के चेचरिया ग्राम निवासी रामसूरत राम पिता स्वर्गीय गणेश राम ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मनरेगा का पैसा बिजोलिया द्वारा हड़पने के संबंध में आवेदन दिया, मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु उप विकास आयुक्त कार्यालय को निर्देशित किया गया। गढ़वा प्रखंड के बेलचंपा पंचायत निवासी वृजमोहन चौधरी, पिता- बच्चन चौधरी ने बताया कि उन्हें केसीसी योजना के तहत 55,000 रुपए स्वीकृत हुए हैं परंतु बैंक द्वारा केवल ₹20,000 रुपए का भुगतान किया गया है, शेष राशि के भुगतान हेतु उन्होंने आवेदन दिया, मामले में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को निर्देशित किया गया। रमना प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरादाग कला के आठवीं कक्षा की छात्र छात्राओं ने आवेदन पत्र समर्पित करते हुए बताया कि गढ़वा जिला अंतर्गत ऐसे सभी विद्यालयों का रिजल्ट प्रकाशित कर दिया क्या है परंतु अभी तक राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरादाग कला के आठवीं कक्षा का रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया गया है जिसके कारण उक्त विद्यालय के आठवीं कक्षा के सभी छात्र छात्राएं आठवीं के बाद की कक्षा में नामांकन करने से वंचित हो रही हैं। अतः उन्होंने उक्त विद्यालय के आठवीं कक्षा का रिजल्ट शीघ्र प्रकाशित कराने का अनुरोध किया है ताकि वे आगे की पढ़ाई कर सकें। इस प्रकार बारी बारी से लोगों ने विभिन्न प्रकार की समस्याओं को पदाधिकारी के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों का समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु को निर्देशित किया गया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने संत कबीर दास को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मध्यप्रदेश:जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर रखने हेतु जदयू प्रतिनिधिमंडल की विधानसभा अध्यक्ष से भेंट।

rktvnews

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में राजस्व एवं पीएम किसान योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर।

rktvnews

‘फाइनल डेस्टिनेशन: ब्लडलाइन्स’ में अपने लुक और मशहूर टैटू पार्लर सीन पर बोले रिचर्ड हार्मन।

rktvnews

‘उद्भावना’ का नेहरू अंक : गालियां खा के बेमज़ा न हुआ।

rktvnews

भोजपुर:जदयू का जिला सम्मेलन सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment